खरसावां-कुचाई में विद्यादायिनी माता सरस्वती पूजा की धुम,विभिन्न् संस्थानों में श्रद्वा के साथ की गई मां सरस्वती की पूजा
खरसावां-कुचाई में बुधवार को वंसत पंचमी उत्सव और विद्यादामिनी माता सरस्वती की पूजा श्रद्वा व उल्लास के साथ की गई। यह पूजा भी यहां के लिए किसी पर्व से कम नही है। तकरीबन सभी स्कुलों में विघा की देवी की विधि विधान से आराधना की गयी। परम्परा के अनुसार रंग बिरंगी साडी पहन सड़क पर निकली बालिकाओं ने इस पूजा पर्व में सौंदर्य भी डाल दिया। इसी के साथ होली की भी शुरूआत हो गयी। खरसावां-कुचाई के विभिन्न्ा सरकारी, गैर सरकारी विधालयों, शैक्षनिक संस्थानों एवं विभिन्न्ा गावों में उत्सव का आयोजन किया गया।

भक्ति और श्रद्वा के साथ विद्या देवी मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। खरसावां के बेहरासाई, गितीलता, गोपालपुर, कृष्णापुर, सुपाईसाई, गोड़ामारा, बडाबाम्बों, उदुड़िया, बजारसाई, रामपुर, हरिभंजा, कुचाई, मरांगहातु, जोजोहातु, अरूवां, जिलिगंदा, आमदा, पदमपुर, चिलकू, लोसोदिगी, पोटोबेड़ा, बुरूडीह, सिमला, बालियाटाड़, जोरडीहा, छोटाबाम्बों, सरगीडीह आदि गांवों सहित कई सरकारी, गैर सरकारी स्थानों में पूजा का आयोजन किया गया है। इसके अलावे विभिन्न मुहल्लों में छोटे बडे पंडाल बनाकर मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित की गयी है। सुबह से आसपास सभी पंडालों में मां की प्रतिमा की स्थापना कर पूजा शुरू कर दी गयी।

शाम को सभी स्थानों पर आरती का आयोजन किया गया। वही सरकारी संस्थानों में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की गई। खरसावांः फोटो संख्या 1 खरसावां बजारसाई में मां सरस्वती की पूजा-अर्चना करते श्रद्वालु।
