Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सरायकेला: मात्र 6 प्रतिशत किसान पहुंचे धान अधिप्राप्ति केंद्र

सरायकेला: सरायकेला खरसावां जिले में इस वर्ष जिले के निबंधित 7343 किसानों से 3 लाख क्विंटल धान खरीदने का लक्ष्य है। जिसके लिए 10 धान अधिप्राप्ति केंद्र खोले गए है जहां किसानों से न्यूनतम समर्थन मूल्य पर धान की खरीददारी की जा रही है।


इसके बावजूद जिले के किसान धान अधिप्राप्ति केंद्र के बजाय ओने पोने दाम में बाहर में बेच रहे है। धान अधिप्राप्ति केंद्र में धान बेचते ही 50 फीसद राशि का भुगतान बैंक खातों में किया जाएगा
इसके लिए किसान को 2300 रूपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य मिलेगा। किसानों को प्रति क्विंटल धान का मूल्य 2183 रूपये मिलेगा। साथ में 117 रूपये का बोनस सरकार देगा। जिसे मिलाकर किसान को 2300 रूपये प्रति क्विंटल धान का मूल्य मिलेगा। इस बार ई-वेरिफिकेशन के बाद ही किसान अपना धान बेच पा रहे है। इसके लिए उन्हें आधार से जुडे ई-पॉश मशीन पर अंगूठा लगाना पड़ रहा है।

विभाग द्वारा अब तक जिले के 965 किसानों को एसएमएस भेजा जा चुका है लेकिन महज 58 किसानों ने ही धान बेचे हैं। अब तक जिले के 58 किसान केवल 2250.37 क्विंटल धान ही बेचे है जिसके एवज में 50 फीसदी राशि 30452 का भुगतान किया जा चुका है। विभाग द्वारा खरसावां लैम्प्स के निबंधित 71 किसानों को एसएमएस भेजा गया है जिसमे से केवल 26 किसान ही 1181.72 क्विंटल धान बेचे है। जबकि चांडिल में 65 किसानों में 1,दुलमी में 60 किसानों में 4,जामबनी में 52 किसानों में 1,जशपुर में 1,जुमाल में 20 किसानों में शून्य,खूंटी में 82 किसानों में 5,कुचाई में 207 किसानों में 11,नारायणपुर में 394 किसानों में 8 व रुगड़ी में 13 किसानों में केवल 1 किसान ही धान बेचे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *