Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

होमगार्ड जवानों की समस्या का समाधान करने के लिए जो भी संभव कार्य होगा वह किया जाएगा : मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

सरायकेला।झारखंड होमगार्ड वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष रवि मुखर्जी के नेतृत्व में जिले के होमगार्ड मुख्यमंत्री चंपई सोरेन से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने अस्वस्थ किया कि अति शीघ्र झारखंड राज्य के होमगार्ड जवानों को समान कार्य का समान वेतन का लाभ दिया जाएगा ।साथ ही साथ सभी होमगार्ड जवानों को ड्यूटी मिले इस संबंध में भी प्रयास किया जाएगा ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं होमगार्ड जवानों की परेशानी को समझता हूं अति शीघ्र होमगार्ड जवानों कि जो भी समस्या है उसका समाधान करने के लिए जो भी संभव कार्य होगा वह किया जाएगा । इस मुलाकात में जमशेदपुर जिला अध्यक्ष हरे कृष्णा सिंह ,सरायकेला जिला अध्यक्ष प्रकाश पूर्ति चाईबासा जिला अध्यक्ष चरण चातर , धनबाद जिला अध्यक्ष अविनाश दास, रजनीश कुमार सहित बड़ी संख्या में होमगार्ड के जवान सामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *