हेमंत सोरेन को जेल भेजे जाने पर उपवास
राजधानी रांची के मोरहाबादी में बापू के प्रतिमा के सामने दूसरे दिन भी झामुमो कार्यकर्त्ताओं का उपवास जारी रहा। झामुमो रामगढ़ जिलाध्यक्ष विनो किस्कू के नेतृत्व में उपवास कार्यक्रम में रांची के झामुमो कार्यकर्त्ता भी शामिल हुये। मौके पर विनोद किस्कू ने कहा कि झारखंड के पूर्व युवा CM हेमंत सोरेन को यहां की जनता ने 5 साल का बहुमत दिया था, वहीं वे जनता के घर-घर योजनाओं को पहुंचाने का काम कर रहे थे। इसी के चलते भाजपा और केंद्र सरकार द्वारा साजिश के तहत उनको जेल भिजवा दिया।

उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में झारखंड से भाजपा का खाता नहीं खुलेगा।उपवास कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सचिव नंदकिशोर मेहता, समनूर मंसूरी, रामानंद बेदिया, बीरू साहू, भुन्नू महतो, डॉ हेमलाल मेहता, रामगढ़ जिला सचिव विनोद कुमार महतो, चित्रगुप्त महतो, रांची जिला उपाध्यक्ष अश्विनी शर्मा, रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष मो आजाद अंसारी, रामशरण तिर्की, अंतू तिर्की, महेश ठाकुर, महेंद्र मुंडा, अरुण वर्मा, लालजी रमण, तालकेश्वर महतो, बीरू साहू, आफताब आलम, महावीर विश्वकर्मा, अरविन्द सिंह देवल, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नयन तारा उरांव, लीना वर्मा, उषा उरांव, महानगर अध्यक्ष संध्या गुड़िया, संजय राय एवं सुजित उपाध्याय सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।
