खरसावां प्रखण्ड में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन की तैयारी हेतु बैठक
खरसावां प्रखण्ड में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में जुटेंगे 1000 कांग्रेस कार्यकर्ता कोन्दो। खरसावां प्रखण्ड में आगामी दिनांक 26/02/2024 को खरसावां के डाल बंगला में आयोजित होनी बाली कार्यक्रम को लेकर एक तैयारी बैठक प्रखंड अध्यक्ष कोन्दो कुंभकार की अध्यक्षता में खरसावां हाट परिसर में हुई जिसमें खरसावां प्रखण्ड के सभी बूथ से कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। बैठक में मुख्य रूप से बुथ के कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम में कैसे लाया जाय इस विषय पर चर्चा की गई।

इस बैठक में उपस्थित युवा काग्रेस के प्रदेश सचिव premendra कुमार मिश्रा ने कहा कि इस कार्यक्रम में 500 युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता भाग लेंगे। साथ ही कोन्दो ने कहा कि खरसावां प्रखंड से 600 कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेंगे। बैठक में शामिल हुए श्री प्रमेन्द्र कुमार मिश्रा, पूर्व प्रखण्ड अध्यक्ष श्री बलभद्र महतो, बीस सूत्री सदस्य श्री सौरव तांती, कन्हैयालाल सामड, रामचंद्र लोहार, युवा कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष श्री सूरज सामड, शौकत अली ।
