Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

श्रीराम डिवाइन अकादमी में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

आदित्यपुर : श्रीराम डिवाइन अकादमी के सीनियर सेक्शन के बच्चों का वार्षिक खेल कूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन निदेशक श्रीराम यादव द्वारा किया गया l उक्त प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया l

विद्यालय के सभी शिक्षक/शिक्षिका ने छात्रों का हौसला अफजाई की l प्राध्यापक वंदना सिंह राय ने अपनी संबोधन में छात्रों के जीवन मे खेल की महत्व पर प्रकाश डाली वही निदेशक श्रीराम यादव ने स्वास्थ शरीर एवं स्वस्थ मस्तिष्क के शीर्षक पर परिचर्चा करते हुए खेल कूद की महत्व को विस्तृत रूप से छात्रों को बताते हुए प्रतिदिन योगा करने की सलाह दी l उक्त प्रतियोगिता में सभी सफल छात्रों को मेडल एवं सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *