प्रधानमंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीनी रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार कार्यों का आनलाइन किया शिलान्यास,अर्जुन मुंडा हुए शामिल
सरायकेला । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सीनी रेलवे स्टेशन के जीर्णोद्धार कार्यों का आनलाइन शिलान्यास किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा उपस्थित रहे।केंद्रीय मंत्री ने अपने संबोधन में जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं रेल मंत्री को धन्यवाद दिया है ,उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अमृत भारत स्टेशन के तहत देश के 554 स्टेशन को पूर्ण रूप से विकसित एवं आधुनिक बनाने का संकल्प लिया है, निश्चित रूप से इन योजनाओं से लोगों को लाभ मिलेगी।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन में जिले के राजखरसावां रेलवे स्टेशन मैं होने वाले कार्यों का शिलान्यास पहले ही कर दिया गया है ,सोमवार को सीनी स्टेशन का शिलान्यास किया गया है। सीनी रेलवे वर्कशॉप के विस्तारीकरण को लेकर ऑल इंडिया एससी- एसटी रेलवे एम्पलाई एसोसिएशन ने केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में संगठन द्वारा चीनी रेलवे वर्कशॉप में कार्यरत मजदूरों की स्थिति तथा रेलवे किस तरह से अपने उत्पादन क्षमता बढ़ा सकती है ,इस संबंध में बताया गया है ।

रेलवे कर्मचारियों की स्थिति को सुधार करने की मांग की गई है। मौके पर केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने उनके सांसद निधि से सीनी आरपीएफ से उलीडीह तक 15 लाख से बनने वाले सड़क एवं सीनी में महिला समूह के सदस्यों के लिए सखी मंगल भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंहदेव, एवं भाजपा के आज ने वरिष्ठ नतागण उपस्थित रहे
