Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

देश की एक करोड़ जनता के सुझाव पर बनेगा भाजपा का आगामी लोकसभा चुनाव का घोषणा पत्र – जेवी तुविद

सरायकेला: विकसित भारत मोदी की गारंटी कार्यक्रम के तहत गुरुवार को सरायकेला भाजपा कार्यालय में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया.कांफ्रेंस में मौजूद भाजपा जिला प्रभारी जेवी तुविद ने मीडिया को सांबोधित करते हुए कहा कि देश की आजादी के 75 वें वर्षगांठ पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किला से विकसित भारत के लिए पंच प्रण की बात कही थी.इन पंच प्रण के अनुसार प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का लक्ष्य,गुलामी के हर अंश से मुक्ति,अपनी विरासत पर गर्व करना,एकता और एकजुटता एवं देश के नागरिकों में कर्तव्य की भावना का संचार करने की बात कही थी.जिला प्रभारी ने कहा की प्रधानमंत्री ने जो विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया है

वह चार स्तंभ पर टिका है.ये चार खंभे देश के युवा,किसान,महिलाएं और गरीब हैं.इन चारो स्तंभों के विकास के साथ ही विकसित भारत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है.उन्होंने कहा की भाजपा के संकल्प यात्रा के तहत 2047 में देश की आजादी के सौवें वर्ष में हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए देश कैसा हो इसपर अपना लक्ष्य केंद्रित किया गया है.आने वाला 25 वर्ष देश के लिए अमृत काल है.वर्तमान समय में भारत दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है.आने वाले समय में हमारा देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनेगी.उन्होंने कहा की अभी हमारे देश की अर्थव्यसाथ 3 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर है,बहुत जल्द हम 5 ट्रिलियन तक पहुंचेंगे और आने वाले दस साल में प्रधानमंत्री ने देश की अर्थव्यवस्था 10 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है

जो दुनिया की पहली या दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के बराबर होगा.— 2047 का भारत के लिए एक करोड़ लोगों से मांगा जाएगा सुझावजिला प्रभारी जेवी तुविद ने कहा की 2047 में देश की आजादी के 100 वें वर्ष में देश की जनता भारत देश को किस रूप में देखना चाहती है इसके लिए सुझाव मांगा जाएगा.इसके तहत विकसित भारत के लिए देश के एक करोड़ नागरिकों के सुझाव के आधार पर विकसित भारत का रोड मैप तैयार किया जाएगा.जिससे आने वाले समय में भारत को दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाया जा सके.— नागरिकों के सुझाव को भाजपा की घोषणा पत्र में जोड़ा जाएगाजिला प्रभारी ने कहा कि संकल्प यात्रा के तहत देश के एक करोड़ लोगों से विकसित भारत के लिए सुझाव मांगा जाएगा.लोगों के सुझाव को 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव में भाजपा की चुनावी घोषणा पत्र में जोड़ा जाएगा.आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी लोगों के सुझाव के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को आगे बढ़ाने का काम करेगा.— घर घर संपर्क अभियान चाकर मांगा जाएगा सुझावजिला प्रभारी ने कहा कि विकसित भारत मोदी की गारंटी कार्यक्रम के तहत 10 लाख बूथों पर भाजपा कार्यकर्ता घर घर जाकर लोगों के साथ संपर्क करेंगे.

इस दौरान लोगों से विकसित भारत को लेकर लोगों से चर्चा करेंगे और उनसे अपना सुझाव लिखकर सुझाव पेटी में डालने की अपील करेंगे.उन्होंने बताया की अलग अलग जगहों पर 6 हजार सुझाव पेटी रखी जाएगी.इसके तहत हर विधानसभा क्षेत्र में 1 सुझाव पेटी,विशेष समूह यथा खिलाड़ी,महिला,कलाकार व पत्रकार आदि के लिए 125 जगहों पर सुझाव पेटी रखा जाएगा.उन्होंने कहा कि 500 एलईडी वैन में सुझाव पेटी रखा जाएगा.यह वैन गांव गांव जाकर लोगों के साथ विकसित भारत को लेकर लोगों को जागरूक करेगा और उनसे उनका सुझाव बॉक्स में डालने के लिए प्रेरित करेगा.जेवी तुबिद ने कहा की सभी सुझाव को भाजपा के केंद्रीय कार्यालय नई दिल्ली भेजा जाएगा जहां से सभी का अध्यन करने के बाद घोषणा पत्र में अंकित किया जाएगा.— प्रधानमंत्री ने जनता से जो वादा किया उसे निभायामौके पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंहदेव ने कहा की संकल्प यात्रा के तहत भाजपा देश की जनता से सुझाव मांग रही है.

इन सुझाव के आधार पर आने वाले पांच वर्षों का रोड मैप तैयार किया जाएगा.उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दस वर्षों में देश की जनता से जो वादा किया उसे पूरा करके दिखाया है.चाहे वह श्रीराम मंदिर का वादा हो या चाहे आर्टिकल 370 का मामला सबको पूरा किया.मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज चौधरी,महामंत्री राकेश सिंह,विस्तारक मोदक एवं मनोज तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *