Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राजनगर में उत्पाद विभाग की कार्रवाई अवैध मिनी फैक्ट्री ध्वस्त

उत्पाद अधीक्षक सरायकेला के निर्देश पर आबकारी विभाग ने राजनगर के एदल में छापेमारी करते हुए विदेशी मिनी शराब फैक्ट्री का उद्वेदन किया है। छापेमारी के दौरान घटनास्थल से विभाग ने कुल 100 लीटर स्प्रिंट , 400 लीटर तैयार रंगीन विदेशी शराब , 40 लीटर विभिन्न ब्रांड के विदेशी नकली , शराब के अलावे नकली शराब बनाने में प्रयुक्त भारी मात्रा में भिन्न-भिन्न ब्रांडों के कार्क , लेबल , रैपर , खाली बोतल , क्रेमल आदि बरामद किया गया , हालांकि विभाग की दबिश की सूचना मिलते ही शराब कारोबारी मौके से भागने में सफल रहे ,

उनके खिलाफ विभाग द्वारा फरार अभियोजन संबंधी कार्रवाई की जा रही है छापेमारी में सरायकेला एवं पूर्वी सिंहभूम के उत्पाद पदाधिकारी के साथ राजनगर थाने की पुलिस भी मौजूद रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *