मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन के आगमन को लेकर उपायुक्त ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर आयोजन हेतु किए जा रहे कार्य दिए दिशा-निर्देश
पूर्वी सिंहभूम जिला में 07 मार्च को झारखंड के मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन का आगमन प्रस्तावित है। जमशेदपुर सदर प्रखंड के बालीगुमा में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा मेघा डेयरी प्लांट का शिलान्यास किया जाना है |उपायुक्त अनन्य मित्तल ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर आयोजन हेतु किए गए तैयारियों का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में उन्होंने कार्यक्रम स्थल से आवागमन एवं निकासी, सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था, परिसर में बैरिकेडिंग व पार्किंग व्यवस्था की समीक्षा कर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।

कार्यक्रम स्थल पर दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, रूट चार्ट तथा वीआईपी मूवमेंट के दौरान यातायात व्यवस्था सुगम बना रहे इसको लेकर जरूरी दिशा निर्देश दिए । मौके पर एसडीएम, झारखंड स्टेट मिल्क कॉपरेटिव फेडरेशन के जीएम, डीटीओ, डीपीआरओ(जनसम्पर्क), नगर निकाय के पदाधिकारी, भवन निर्माण के पदाधिकारी समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे।
