जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा का एडमिट कार्ड अब तक जारी नहीं, महज 9 दिन बचे हैं परीक्षा को, अभ्यार्थी चिंता में…
जेपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 17 मार्च, 2024 को आयोजित होने वाली है।परीक्षा के महज 9 दिन बचे हैं, लेकिन अब तक इसका एडमिट कार्ड जारी नहीं किया गया है। आयोग के इस भर्ती अभियान का लक्ष्य संगठन में कुल 342 रिक्तियों को भरना है।

झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) सिविल सेवा की 11वीं जेपीएससी की परीक्षा के लिए आवेदन फरवरी के पहले सप्ताह से लिया गया है। 17 मार्च को परीक्षा होगी या नहीं, इस बात को लेकर अभ्यर्थियों में चिंता भी है। हालांकि एडमिट कार्ड जारी होने या नहीं होने की कोई आधिकारिक सूचना अब तक जारी नहीं हुई है।
