भारतीय जनता पार्टी ने झारखंड राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार के नाम का किया ऐलान, डॉक्टर प्रदीप वर्मा होंगे उम्मीदवार
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने प्रत्येक दो साल में होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए नाम का ऐलान कर दिया है। डॉक्टर प्रदीप वर्मा झारखंड से राज्यसभा उम्मीदवार होंगे।बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव व मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह के हस्ताक्षर से इसकी घोषणा की गयी है. भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय चुनाव समिति ने इनके नाम पर मुहर लगायी.वे झारखंड बीजेपी में प्रदेश महामंत्री के पद पर हैं.

इधर, पूर्व विधायक डॉ सरफराज अहमद ने इंडिया गठबंधन (इंडियन नेशनल डेमोक्रेटिक इन्क्लूसिव अलायंस) के उम्मीदवार के रूप में नामांकन पत्र खरीद लिया है. इनके अलावा मुंबई के एक बिजनेसमैन हरिहर महापात्रा ने भी नामांकन पत्र खरीदा है. ज्ञात हो कि झारखंड में 21 मार्च को दो सीटों के लिए राज्यसभा का चुनाव होना है. इसकी अधिसूचना चार मार्च को जारी कर दी गयी है.

चुनाव आयोग द्वारा जारी अधिसूचना के मुताबिक झारखंड में राज्यसभा की खाली हो रही दो सीटों के लिए 21 मार्च को मतदान कराया जाएगा. 11 मार्च तक नामांकन दाखिल किया जा सकेगा. 12 मार्च को स्क्रूटनी और नाम वापसी की अंतिम तिथि 14 मार्च है. 21 मार्च को वोटिंग के बाद उसी दिन मतगणना के बाद चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा.
