राजनगर के श्री श्री शिव पार्वती पूजा कमेटी द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महाशिवरात्रि काआज मूर्ति विसर्जन के साथ हुआ समापन
राजनगर प्रखंड के श्री श्री शिव पार्वती पूजा कमेटी संजाड़ के द्वारा तीन दिवसीय महाशिवरात्रि के शुभ अवसर शिव पार्वती मूर्ति स्थापित कर सैकड़ो की संख्या श्रद्धालु शांति श्रद्धा एवं भक्ति भाव से पूजा अर्चना किये , सभी श्रद्धालुओं ने घर एवं गांव की सुख समृद्धि एवं रोग निवारण के लिए मन्नत मांगी। आसपास एवं दूर दराज से पूजा करने के लिए श्रद्धालु पहुंचे थे।

सभी श्रद्धालुओं को समिति की ओर से प्रसाद एवं नाश्ता दिया गया।खेलकूद प्रतियोगिता एवं संस्कृति कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बिस्किट रेस में प्रथम राखी सोरेन , द्वितीय सविता हेंब्रम, मेडक रेस में प्रथम आशीष मुर्मू सूई सुता रेस में प्रथम अंजलि तांती , द्वितीय रानी हंसदा , गणित रेस में प्रथम वर्षा केसरी , द्वितीय पुरुषोत्तम तांती , मुढ़ी रेस में प्रथम राजू तांती,द्वितीय सांसदों हांसदा , चम्मच रेस में प्रथम पूनम टुडू , द्वितीय रितु केसरी , बैलून रेस में प्रथम रितु केसरी द्वितीय वर्ष केसरी , म्यूजिक चियार रेस प्रथम पूजा टुडू ,द्वितीय सिता हेम्ब्रम।

डांस प्रतियोगिता में प्रथम सुपर साहिल जमशेदपुर , द्वितीय
पुरस्कार, अरिया घाटशिला , तृतीय पुरस्कार रोजेरा डांस ग्रुप सुंदरनगर। कमेटी की ओर से सभी को पुरस्कार दिया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति सदस्य बाबलू तांती मोतीलाल महतो , मोटू महतो गंगाराम तांती , शंकर तांती , सुशेन महतो , राम महतो , राजकिशोर महतो , लाल मोहन मुर्मू , चुनकू तांती एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
