Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चंपई कैबिनेट की बैठक में 53 एजेंडों पर लगी मुहर, स्कूली बच्चों के लिए बड़ा एलान

रांची: लोकसभा चुनाव की घोषणा के करीब तीन घंटे पहले झारखंड में मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में कई निर्णयों पर मुहर लगी है. इस दौरान कुल 53 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है. वहीं, चंपई सोरेन ने कैबिनेट बैठक के दौरान स्कूली छात्रों के लिए बड़ा एलान किया है. सरकार निःशुल्क विद्यालय योजना के तहत सरकारी स्कूलों में कक्षा 1 से 8 तक के 37.7 लाख बच्चों को निःशुल्क स्कूल बैग उपलब्ध कराएगी.इस योजना पर 57 करोड़ खर्च होंगे. इसके अलावा सरकार ने जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने की योजना भी मंजूर की है. कैबिनेट ने कुल 53 प्रस्तावों पर मुहर लगाते हुए अलग-अलग जिलों में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए करीब 700 करोड़ से भी अधिक की राशि की स्वीकृति दी है।

क्लास 1 से 8 तक के बच्चों को अब मुफ्त में मिलेगा स्कूल बैग

नि:शुल्क बैग के लिए सरकार 57.06 करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। क्लास 1 और 2 के बच्चों के लिए प्रति बैग 140 रुपये, क्लास 3 से 5 के बच्चों के लिए 150 रुपये और क्लास 6 से 8 तक के बच्चों के बैग के लिए 160 रुपये खर्च किये जायेंगे। इसका लाभ 37 लाख बच्चों को मिलेगा। आगामी शैक्षणिक सत्र से यह लाभ मिलना शुरू हो जायेगा। इसी तरह अल्पसंख्यक और गैर सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल के कर्मियों को ओल्ड पेंशन स्कीम का लाभ मिलेगा। राज्य में शिक्षक पात्रता परीक्षा के आयोजन के लिए एक बार फिर झारखंड शिक्षक पात्रता नियमावली 2024 बनाने पर जोर दिया गया। यह फैसला शनिवार को CM चंपई सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक में लिया गया है। वहीं, 53 अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *