Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

कांदरबेड़ा चौक के समीप भीषण सड़क दुर्घटना, चार युवकों के मौत की खबर

सरायकेला खरसावां जिला के चांडिल थाना अंतर्गत कांदरबेड़ा चौक के समीप भीषण सड़क दुर्घटना में चार युवकों की मौत हो गई है। चारों हुंडई वरना में सवार हो कर जमशेदपुर से चांडिल की ओर जा रहे थे।इसी दौरान कांदरबेड़ा के समीप एक खड़ी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हुंडई वरना कार JH05CY 0945 में सवार चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत की खबर आ रही है। सूत्रों के अनुसार चारों आदित्यपुर 2 के रहने वाले हैं। जिनमें से एक अभय रंजन सिंह है जो कि बाबा कुटिया का रहनेवाला है। अन्य युवकों मे सूरज आर्यन (रोड न – 22), संस्कार मिश्रा (रोड न – 17) और नवनीत कुमार शर्मा (रोड नंबर 21) के हैं। सभी को एमजीएम अस्पताल ले जाया गया है। खबर लिखे जाने तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *