Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जिला बार एसोसिएशन पहुंचे विधायक दशरथ गागराई, बार के समस्याओं की जानकारी ली

चाईबासा:-जिला बार एसोसिएशन प्रांगण में सोमवार को खरसावां के विधायक दशरथ गागराई के आगमन पर अधिवक्ताओं ने भेंट वार्ता कर बार में व्याप्त समस्याओं की जानकारी उन्हें दी। मौके पर जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष रामेश्वर प्रसाद ने नए बार भवन के निर्माण को लेकर आ रही बाधाओं के बारे में जानकारी दी। वही श्री गागराई ने अन्य समस्याओं को सुना।

मौके पर मुख्य रूप से उपाध्यक्ष कैसर परवेज, महासचिव फादर अगस्तीन कुल्लू, वरिष्ठ अधिवक्ता अंकुर चौधरी, सुभाष चंद्र मिश्रा, सतीश चंद्र महतो, जगदानंद प्रधान, किशोर महतो, सरकारी वकील पवन शर्मा,आशीष सिन्हा, अधिवक्ता सह सामाजिक कार्यकर्ता राजाराम गुप्ता, विमल विश्वकर्मा, मनीष देवगम, धर्म सिंह हेस्सा अनिल सुंडी,मदन मोहन प्रसाद सिन्हा, बसंत केसरी, बैजनाथ आईकत, अमित आइकत, सकलदीप तिर्की, मोहित शर्मा, सौरभ घोष के अलावा काफी संख्या में अधिवक्तागण मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *