Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

अलग अलग सड़क दुर्घटना में बच्ची समेत तीन लोग घायल

सरायकेला: सरायकेला थाना अंतर्गत शनिवार को घटी दो अलग अलग सड़क दुर्घटना में एक स्कूल की बच्ची सहित तीन लोग घायल हो गए.घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तीनो घायलो को सदर अस्पताल सरायकेला पहुंचाया.
पहली घटना राजबांध स्थित महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम के समीप की है.घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गम्हरिया निवासी आनंद कुमार (31) अपनी बाइक से चाईबासा की ओर जा रहे थे.इसी दौरान महिंद्रा ट्रैक्टर शोरूम के समीप सड़क पार कर रहे राजबांध निवासी लालू मुखी (65) बाइक की चपेट में आ गए.घटना के बाद दोनो घायलों को स्थानीय लोगों ने अपने निजी वाहन से सरायकेला सदर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनो का उपचार किया. घटना दोपहर करीब 12 बजे की है.

दूसरी घटना सरायकेला थाना अंतर्गत गैरेज चौक की है.घटना में एक ईट लदे 407 वाहन ने स्कूटी सवार शिक्षिका और स्कूल की चौदह वर्षीय छात्रा को पीछे से टक्कर मार दी.घटना के बाद दोनो घायलों को स्थानीय लोगों ने सरायकेला सदर अस्पताल लाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छात्रा को एमजीएम रेफर कर दिया गया.घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को उउवि कृष्णापुर की शिक्षिका मंदोदरी देवी अपने विद्यालय की कक्षा सात की छात्रा खपरा हांसदा (14) के साथ स्कूटी से घर लौट रही थी.गैरेज चौक के समीप ईट लोडेड 407 वाहन ने स्कूटी को पीछे से टक्कर मारी दी ,जिससे दोनो सड़क पर गिर पड़ी।

सड़क पर गिरने से छात्रा का एक पर टूट गया जबकि शिक्षिका को भी पैर में हल्की चोट आई है. भीडभाड़ होने के कारण घटनास्थल पर ही स्थानीय लोग चौकीदारों की मदद से वाहन को जप्त कर लिया है तथा चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया है. इधर दोनों घायलों को स्थानीय लोगों के द्वारा सदर अस्पताल लाया गया जहां छात्रा खपरा हांसदा को गंभीर चोट होने के कारण उसे जमशेदपुर एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया गया. छात्रा खपरा हांसदा जुरगुड़िया गांव की रहने वाली है तथा वह उत्क्रमित उच्च विद्यालय कृष्णापुर के सातवीं क्लास की छात्रा है, वह सरायकेला में रहकर ही स्कूल आना जाना करती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *