Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती संध्या प्रधान ने CM का आभार व्यक्त किया

माननीय मुख्यमंत्री जी का विद्यालय तथा नगर वासी के समस्या के प्रति गंभीर होना तथा तुरंत कार्रवाई किए जाने पर राष्ट्रपति सम्मान से सम्मानित शिक्षिका श्रीमती संध्या प्रधान ने आभार व्यक्त किया तथा आने वाले दिनों के लिए झारखंड की बेहतर प्रगति हेतु आशा व्यक्त की। दिनांक 13 मार्च को श्रीमती संध्या प्रधान के द्वारा मुख्यमंत्री जी से भेंट के क्रम में मुख्यतः 4 समस्या के प्रति ध्यान आकृष्ट किया गया था ।

जिसमें उड़िया मध्य विद्यालय का मरम्मतीकरण एवं सौंदर्यीकरण ,उत्क्रमित उच्च विद्यालय न्यू कॉलोनी के चार दिवारी का मरम्मतीकरण, वार्ड नंबर 17 का जल समस्या तथा कोल्हान में मातृभाषा शिक्षण एवं शिक्षक नियुक्ति के बारे में थी। माननीय मुख्यमंत्री जी के द्वारा बताया गया था मातृभाषा शिक्षण हेतु आदेश जारी हो चुका है और ओड़िया एकेडमिक गठन का कार्य प्रारंभ हो चुका है ,तथा उड़िया भाषा वासी विद्यालय में घंटी आधारित शिक्षण नियुक्ति कभी आदेश हो चुका है ।इसके उपरांत शेष कार्य को जल्द करवाने की आश्वासन दिया गया था।

उक्त आलोक में मुख्यमंत्री के आप्त सचिव श्री गुरु चरण महतो के द्वारा शिक्षा सचिव तथा नगर विकास तथा आवास विभाग के सचिव को पत्र 14 मार्च को ही लिखा गया था जिसकी प्रति आज श्रीमती संध्या प्रधान जी को प्राप्त हुआ। वह अपार हर्ष के साथ मुख्यमंत्री जी के पास आभार ज्ञापन की तथा आशा व्यक्त की यह तीनों कार्य जल्द ही क्रियान्वयन होगा । संध्या प्रधान ने कहा एक मुख्यमंत्री जी के द्वारा जनता का समस्या को सुनना समझना और इतनी त्वरित गति में कार्य करना यह मेरा जीवन का पहला अनुभव रहा, इसी तरह से कार्य होने पर झारखंड का विकास का गति काफी तेज रहेगी और यह एक शुभ संकेत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *