Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

2024 में I.N.D.I.A. की सरकार बनी, तो कितने लोग जेल जायेंगे, कहना मुश्किल है : बंधु तिर्की

केंद्र की नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) सरकार का तानाशाही रवैया साफ दिख रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की गिरफ्तारी इसका उदाहरण है। दिल्ली में भी ऐसी ही घटना हुई है।दिल्ली के मुख्यमंत्री Arvind Kejriwal को गिरफ्तार कर लिया गया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और BJP की हरकतें किसी से छुपी हुई नहीं हैं।

2024 में I.N.D.I.A. की सरकार बनती है, तो कितने लोग जेल जायेंगे, यह कह पाना मुश्किल है।ये बातें प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहीं। वह शनिवार को JMM के हरमू स्थित कैंप कार्यालय में पार्टी के केंद्रीय महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।संवाददाता सम्मेलन के दौरान दोनों नेताओं ने भाजपा और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। बंधु तिर्की ने कहा कि देश सरकार, कानून और संविधान से चलता है। देश की जनता को अब समझने की जरूरत है। ऐसी सरकार से देश नहीं चलता है।

आनेवाले समय में BJP को राज्य की जनता औकात दिखा देगी। केंद्र सरकार ने पूरे तरीके से देश को रसातल में पहुंचने का मार्ग प्रशस्त किया है।राष्ट्रपति संज्ञान लें : सुप्रियो भट्टाचार्य JMM के महासचिव सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड या अकाउंट फ्रीज होने की बात हो रही है। यह सीधे तौर पर राजनीतिक पार्टियों के फंड पर डाका डालने का प्रयास किया जा रहा है।जिस प्रकार से लगातार देश के संविधान पर हमला हो रहा है, इसे लेकर हमारी मांग है कि राष्ट्रपति Draupadi Murmu इस पूरे मामले में संज्ञान लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *