राजनगर प्रखंड में आदिवासी दिशोम जाहेरगढ़ समिति द्वारा दिशोम बाहा बोंगा धूमधाम से मनाया गया
आदिवासी दिशोम जाहेरगढ़ समिति राजनगर की ओर से दिशोम बाहा बोंगा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुख्य अतिथि सिंहभूम लोकसभा सांसद सह भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा पहुंचे थे। जिला महामंत्री सोमनाथ सोरेन एवं चामी मुर्मू ने बुके और माला पहनाकर स्वागत किये। आदिवासी दिशोम जाहेरगढ़ में पारंपरिक विधि विधान से नायके बिसु हेंब्रम ने मंत्र उच्चारण के बीच विधिवत पूजा अर्चना की इसके बाद हजारों श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।

इसके पूर्व ग्रामीण पारंपरिक नृत्य करते हुए बाबा नायके को नायके बाखुल से जाहेर गड़ तक ले गए , पूजा समाप्त होने पर शाम को नृत्य करते हुए नायके घर ले आए । इस अवसर पर बाहा बोंगा में झारखंड , उड़ीसा के पांच नृत्य मंडली सामिल हुए। गीता कोड़ा ने कहा कि बाहा बोंगा आदिवासी का महान पर्व है इसके माध्यम से जनजातीय समाज प्रकृति में होने वाले परिवर्तन को उत्सव के रूप में मानते हैं। इस समय नए फूल , नए फल ,नए पत्तों का आगमन होता है। जिसे जनजातीय समाज सहर्ष स्वीकार करता है। उन्होंने कहां की प्राकृतिक का सम्मान ही बाहा बोंगा की आराधना है ।

झारखंड , उड़ीसा एवं आसपास के हजारों दर्शकगण पहुंचे थे जो बाह बोंगा का लुफ्त उठाया। इस मौके पर आदिवासी दिशोम जाहेरगढ़ समिति के संरक्षक सह नायके बाबा बिसु हेम्ब्रम , अध्यक्ष- बिजु बास्के , उपाध्यक्ष – सुखलाल मुर्मू , धानु टुडू ,कारन बास्के महासचिव – मुनिराम हेम्ब्रम , सचिव – शिशु राम टुडू , रामचंद्र टुडू , कोषाध्यक्ष – चांदू टुडू ,सीताराम हांसदा , भक्तु मार्गी , लोक-सभा सांसद सह भाजपा प्रत्याशी श्रीमती गीता कोड़ा , राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती चामी मुर्मू , अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला महामंत्री सोमनाथ सोरेन, जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यक्रम की सदस्य रमेश हांसदा ,अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मेघराय मार्डी , समाज सेवक एवं ग्रामवासी उपस्थित थे।
