सरायकेला के टिऊनियाॅं में श्री श्री अखंड जुगल हरि नाम संकीर्तन महायज्ञ 73 कुंज कलश यात्रा के साथ शुरू
सरायकेला प्रखंड के ग्राम टिऊनियाॅं में श्री श्री हरि संकीर्तन समिति टिऊनियाॅं के द्वारा श्री श्री अखंड जुगल हरि नाम संकीर्तन महायज्ञ 73 कुंज का आयोजन। धीरेंद्र महतो ने कहा कि 29 मार्च 2024 शुक्रवार को कलश यात्रा में 3001 महिला शामिल हुए। 73 कुंज मंदिर टिऊनियाॅं से 10:00 बजे कलश यात्रा गाजे बाजे के साथ 3001 महिला कलश लेकर 8 किलोमीटर खरकाई नदी जगन्नाथ मंदिर घाट सरायकेला गये वहां से पंडित ने वैदिक मंत्र उच्चारण विधि विधान पूर्वक पूजा अर्चना कर कलश में जल भरकर सरायकेला बाजार से नरोडीह से केन्दुडीह ,चन्द्रपुर से होते हुए गांव टिऊनियाॅं के कार्यक्रम स्थल पहुंचे।
मंदिर में कलश स्थापित कर भक्ति भाव से पूजा अर्चना किये। कलश यात्रा में शामिल हुए सभी महिलाओं शरर्वद , प्रसाद , पुड़ी बुंदिया दिया गया।अखंड हरि संक्रिर्तन 9 दिनों तक रहेगा। भक्तजनों , श्रद्धालुओं के लिए रहने के लिए सुविधा एवं डाॅक्टर के लिए सुविधा 9 दिनों तक रहेगा । श्री श्री हरि संक्रिर्तन समिति की ओर से सभी श्रद्धालुओ को 9 दिनों तक प्रसाद एवं खिचड़ी , भात ,दाल , सब्जी दिया जायेगा। दिनांक 29 मार्च शुक्रवार को कलश यात्रा एवं गंधादिवस। दिनांक 30 मार्च 2024 शनिवार को अखंड जुगल हरि नाम शुभारंभ। दिनांक 8 अप्रैल 2024 सोमवार को धुलोट,महा प्रसाद वितरण एवं कलश विसर्जन।व्यवस्थापक श्री मृत्युंजय चैतन्य ब्रह्मचारी राम बाबा आश्रम विजय दुगनी।

73 कुंज को सफल आयोजन के लिए समिति के अध्यक्ष – धीरेंद्र महतो , सचिव – श्रीनिवास महतो, कोषाध्यक्ष- दिनेश महतो सदस्य – प्रेमचंद महतो , कैलाश महतो , मनोहर महतो , मोहन महतो , बबलु लोहार , लोबिन लोहार , छुटू महतो झुन्टू महतो , सुनील महतो , शिवचरण महतो, मनसा महतो , कार्तिक महतो , भागीरथ महतो , लवीन महतो , राधेश्याम महतो , हरि महतो, जागेश्वर महतो, सुनील महतो, पुकलु महतो , अरुण महतो, राजेश महतो , आदित्य महतो, अजीत महतो , रवि महतो शिवचरण महतो , कांग्रेस महतो , तिलक बारिक , पप्पू महतो , कांग्रेस महतो , सत्यनारायण महतो , सुशील महतो एवं ग्रामवासी का सहरनीय योगदान रहा।
