जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में एक वर्ष के सर्टिफिकेट कोर्स का नामांकन जारी

जमशेदपुर वीमेन्स यूनिवर्सिटी में एक वर्ष के सर्टिफिकेट कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया मार्च महीने से ही शुरू हो चुकी है। इच्छुक छात्राओं के लिए विश्वविद्यालय द्वारा छात्राओं को रोजगार परक शिक्षा दी जा रही है ताकि छात्राओं के उज्जवल भविष्य का निर्माण हो सके।
माननीय कुलपति प्रो ०डॉ अंजिला गुप्ता द्वारा छात्राओं के स्वर्णिम भविष्य के निर्माण के लिए विभिन्न प्रकार के कोर्स छात्राओं के लिए शुरू किए गए है।

नामांकन 30 अप्रैल तक चलेगा चयनित उम्मीदवारों की सूची अप्रैल प्रथम सप्ताह में जारी की जाएगी । प्रत्येक सत्र 3000 रु की राशि एवं छात्राओं कोध्यान में रखते हुए प्रत्येक माह 500 रु. देने का प्रावधान किया गया है। हमारे विश्वविद्यालय में MCA / BCA द्वारा आर्टीफिशयल इन्टेलिजेन्स कोर्स का प्रारंभ किया गया है। बी एस० सी भौतिकी, रसायन शास्त्र कम्प्यूटर एपलीकेशन, गणित जिन्होंने (10 +2 स्तर में भी जिनका गणित विषय रहा हो ) इन्फॉरमेशन टेक्नॉलॉजी में जिन्होंने भी 45% अंक प्राप्त किया हो । वे इस कोर्स के लिए नामांकन ले सकते हैं । स्नातकोत्तर वाणिज्य द्वारा डिजिटल मार्केटिंग कला एवं इवेन्ट मैनेजमेंट कोर्स की शुरूआत की गई है । विज्ञान एवं वाणिज्य के स्नातक एवं स्नातकोत्तर के अन्तिम सत्र की छात्राएँ जिन्होंने 45 % अंक प्राप्त किया हो वे इस कोर्स के लिए नामांकन ले सकते हैं स्नातकोत्तर वाणिज्य विभाग द्वारा स्नातक एवं स्नातकोत्तर के कला, विज्ञान एवं वाणिज्य की छात्राओं के लिए GST कोर्स है।

बायोटेक विभाग द्वारा फूड माइक्रो बायोलाजी में नामांकन के लिए बीएससी बायोटेक अथवा बॉटनी में 45 % अंक आवश्यक है। बायोटेक विभाग द्वारा एक और कोर्स फोरेन्सिक साइन्स बीएससी बायोटेक , बॉटनी एवं एग्रीकल्चर की छात्राओं के लिए है। साथ ही साथ प्लान्ट टिशू कल्चर बी० एस सी बायोटेक एवं बॉटनी की छात्राओं के लिए है।स्नातकोत्तर संगीत विभाग द्वारा किसी भी संकाय के स्नातक एवं स्नातकोत्तर की छात्राएँ गिटार ( स्पैनिश) एवं कथक कोर्स प्रारंभ किया गया है इच्छुक छात्राएँ के लिए यह बेहतरीन अवसर है । स्नातकोनर जूलॉजी विभाग द्वारा सेरीकल्चर की कोर्स की शुरुआत की गई है कला, विज्ञान एवं वाणिज्य के अन्तिम सत्र में जिन्होंने 45% प्राप्त किए हो वे इस कोर्स के लिए आवेदन भर सकते हैं।
