Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

जुगसलाई स्थित नगरपालिका पार्क में परशुराम शक्ति सेना की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

आज दिनांक 31 मार्च 2024 को श्री परशुराम शक्ति सेना की एक महत्वपूर्ण बैठक जुगसलाई स्थित नगर पालिका पार्क ,टाटा पिगमेंट के समीप मे केंद्रीय अध्यक्ष श्री अभिषेक पांडे के अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस बैठक में आगामी होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई जिसमें से सर्वप्रथम 8 अप्रैल को अमर शहीद मंगल पांडे जी की पुण्यतिथि के अवसर पर टाटा पिगमेंट के समीप मंगल पांडे जी की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि समारोह सह शरबत वितरण का कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।

कार्यक्रम से पूर्व प्रतिमा स्थल एवं उसके आसपास की साफ सफाई हेतु जुगसलाई नगर परिषद को ज्ञापन सौप स्थल की साफ सफाई कराई जाएगी। बैठक में इस वर्ष 10 मई को परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकालने पर सभी सदस्यों ने सहमति दिया। बैठक का संचालन केंद्रीय संगठन सचिव सौरभ पाठक ने एवं धन्यवाद ज्ञापन पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी ने दिया। बैठक में केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे ,केंद्रीय उपाध्यक्ष संतोष पांडे ,दीपक पांडे, केंद्रीय संगठन सचिव सौरभ पाठक, केंद्रीय सचिव मुकेश झा, पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष वेद प्रकाश तिवारी जिला सचिव सनी शर्मा, रवि दुबे सुमित तिवारी ,नीतीश मिश्रा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *