विद्या के मंदिर में गलत काम : छात्राओं के साथ अश्लील हरकत करता था शिक्षक, थाने में लिखित शिकायत
सरायकेला जिला क्षेत्र चांडिल प्रखण्ड अन्तर्गत खुंटी गांव के नव प्राथमिक विद्यालय जाहिरडीह के शिक्षक और बालिका की अश्लील हरकत की घटना सामने आई है।
लिखित सूचना पाकर चौका थाना प्रभारी बंजरग महतो ने महिला पुलिस के साथ गाँव में जाकर जांच पड़ताल जुट गईं है। वहीं आरोपी शिक्षक भूतनाथ महतो स्कूल से फरार है।

नव प्राथमिक विद्यालय जाहिरडीह के बादल मांझी उर्फ बुतरु मांझी एवं सुभराज महतो के पुत्री उम्र लगभग दोनों का 10-11 साल की है स्कूल में दोनों वर्ग पांचवें में पढ़ती है । बिगत दो माह से शिक्षक भूतनाथ महतो द्वारा दोनों से अश्लील हरकत करबाते थे जिससे तंग आकर दोनों बच्ची स्कूल जाना बंद कर दिया था। घर में दोनों बच्ची के मां स्कूल नहीं जाने का कारण पूछा गया तो दोनों बच्ची ने पूरी घटना की जानकारी अपने अपने मां को बताई। जहाँ स्कूल के शिक्षक भूतनाथ महतो की अश्लील हरकत का मामला सामने आया है।

ये बात सुनकर दोनों बच्ची के पिता गांव के मुखिया एवं ग्रामीण को बताया ओर चौका थाना में 02/4/2024 मंगलवार को लिखित सूचना दिया गया है । वही लिखित सूचना पाकर चौका थाना प्रभारी बंजरग महतो ने सरायकेला खरसावां जिला पुलिस अधीक्षक मनीष टोप्पो से बातचीत कर महिला पुलिस अधिकारी को मांगा कर गांव में जाकर जांच पड़ताल शुरू कर दिया है। स्कूल के सहायक शिक्षक ललित महतो एवं अध्यक्ष मनसा राम महतो ने बताया कि घटना की पूरी जानकारी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी चांडिल को सुचना दे दिया गया है।
