Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खूंटी लोकसभा क्षेत्र के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने हेतु भाजपा प्रखंड कमेटी खरसावां की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न

भाजपा प्रखंड कमेटी पूर्व भाग खरसावां के एक महत्वपूर्ण बैठक प्रखंड अध्यक्ष हीपना सीरेन के अध्यक्षता में हुई बैठक में आगामी चुनाव लोकसभा की तैयारी हो तु चर्चा की गई मालूम है कि इसमें आगामी लोकसभा चुनाव में खूंटी लोकसभा क्षेत्र के अपने प्रत्याशी को जीत सुनिश्चित करने पिछले चुनाव के मुकाबले दस प्रतिशत वीट बढ़ाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पुन, प्रधानमंत्री बनाने पर चिंतन हुआ वही चुनाव पर रणनीति बनाई गई।

बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित खरसावां विधानसभा प्रभारी अशोक सारंगी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सभी वर्गों के लोगों के लिए काम करते हैं देश-विदेश में रहने वाले क्षेत्र के भाइयों की चिंता प्रधानमंत्री मोदी की है उन्होंने हम सभी के लिए घर, राशन, पीने का पानी, गैस कनेक्शन, किसानों को सहायता महिलाओं के लिए विकास जैसे कोई योजना चलाई है इसलिए मोदी को फिर से देश में प्रधानमंत्री बनाने के लिए सभी कार्यकर्ता अपने-अपने गांव में प्रचार प्रसार करें।

पूर्व विधायक मंगल सिंह सीय ने कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहां की अपने शक्ति केंद्र और अपने बुथ की मजबूत करने के लिए आज से लग जाए अभी अपने कार्यकर्ताओं का परिश्रम देश का सम्मान स्वाभिमान आर्थिक उन्नति और देश की प्रगति के लिए होगा। इस बैठक में मुख्य रूप से विधानसभा प्रभारी अशोक सारंगी, विधानसभा संयीजक विजय महतो, सह संयीजक रामनाथ महतो, पूर्व विधायक मंगल सिंह सीय, लाल सिंह सोय,राउतु हाईबुरु, इंद्रजीत उरांव, लादूराम हेंब्रम, कंचन चौहान, सिद्धेश्वर सिंह देव, सिद्धेश्वर जीके, जयचंद महतो, पार्वती तांती, लखी सीय, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *