कपाली : पत्थर से कुचल कर हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत रहमतनगर शाहिद बगान में विगत 4 अप्रैल को दिन दहाड़े दिल नवाज नामक एक युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी और युवक का शव मैदान की एक ओर चटाई पर पाया गया.मृतक की पहचान कपाली हरी मंदिर रामू चौक निवासी मोहम्मद दिल नवाज के रुप में की गई वहीं पुलिस कार्रवाई करते हुए दो आरोपीयों को गिरफ्तार किया गया गिरफ्तार आरोपी में नवाज आरजू उर्फ मन्नू,दूसरे मोहम्मद हसनैन अंसारी उर्फ जावेद दोनों आरोपी कपाली रजा मस्जिद निवासी बताया गया।

वहीं पुलिस ने जांच करने के दौरान एक काले रंग का हीरो होंडा मोटरसाइकिल समेत दो मोबाइल फोन पुलिस ने बरामद किया वही जानकारी देते हुए चांडिल एसडीपीओ ने बताया इन सभी ने पहले गांजा का सेवन किया उसके बाद आपस में भीड़ पड़े मामला इतना बढ़ गया कि अंत में मोहम्मद दिल नवाज को ईट से कुचल कर हत्या कर दी इस बीच दोनों आरोपी हत्या करने के बाद मृतक दिल नवाज का मोबाइल फोन लेकर फरार हो गए थे उस मोबाइल फोन को भी पुलिस ने आधा जले हालत में बरामद कर लिया है वही दोनों आरोपी को पुलिस ने न्यायालय हिरासत में भेज दिया।
