Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसवां : बाघरायडीह के संकीर्तन में विधायक दशरथ गागराय पहुँचे, क्षेत्र के लोगों की खुशहाली हेतु श्रीहरि से की प्रार्थना


खरसवां प्रखंड अंतर्गत बघरायडीह गांव के श्री श्री सार्वजनिक हरि मन्दिर संकीर्तन समिति के द्वारा हरि मंदिर प्रांगण में सोलह पहर श्री श्री राधा गोविंद अखंड जुगल नाम यज्ञ का समापन हुआ। संकीर्तन का शुभारंभ गंधाधिवास से हुआ ,इसके बाद राधा गोविंद अखंड नाम यज्ञ का आरंभ किया गया जो लगातार सोलह पहर तक चला। रविवार को धुलौट के साथ समापन हो गया।

उक्त संकीर्तन में पश्चिम बंगाल पुरुलिया के आनंद दास गोस्वामी, सीताराम सिंह मुंडा, सरायकेला खरसवां जिला के अरुण महतो (दारुदा) , कलिपद महतो ( डुंगरीडीह) , विष्णु महतो ( नेगटासाइ) , तरिणी बालिका संप्रदाय(बड़काटांड), नंदु- संतोष (बाघरायडीह) आदि कीर्तन मंडलियां योगदान दी। उक्त संकीर्तन देखने के लिए खरसवां विधान सभा क्षेत्र के विधायक दशरथ गागराय जी पहुँचकर क्षेत्र के लोगों की खुशहाली के लिए श्रीहरि से प्रार्थना की। मौके पर भाजपा नेता विजय महतो, चिलकु पंचायत के मुखिया सविता मुंडारी, ग्राम प्रधान बलदेव प्रधान, एलआईसी एडवायजर हेमसागर प्रधान समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए थे। इसके अलावे आस पास गाँव के सैकडो हरि भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी थी।

संकीर्तन के दरम्ययान समिति द्वारा श्रीहरि के बीच मिठाईयाँ शर्वत आदि वितरण किया गया। इसके अलावे समिति द्वारा भंडारा का आयोजन कर संकीर्तन देखने पहुंचे श्रद्धालुओं को स्वादिष्ट भोजन कराया गया l उक्त धार्मिक अनुष्ठान के सफल आयोजन में संकीर्तन समिति के संतोष प्रधान, सीताराम प्रधान, रायबहादुर प्रधान, लक्ष्मण प्रधान , अमृत प्रधान, अप्रजीता प्रधान, सुफल प्रधान , राधावलभ प्रधान, शंकर प्रधान, भमर प्रधान,राहुल प्रधान, माधव, लावि, मनोज, पंचानन, सुबोध, दिनेश, संजीव, रघुमणी , विशाल, राकेश रंजीत, वैद्यनाथ, राकेश प्रधान समेत समस्त ग्राम वासियों का सहयोग सारानीय रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *