Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

श्री परशुराम शक्ति सेना ने बलिदान दिवस के रूप में मनाया शहीद मंगल पांडे जी की पुण्यतिथि

श्री परशुराम शक्ति सेना के द्वारा अमर शहीद मंगल पांडे जी की पुण्यतिथि, टाटा पिगमेंट गेट के समीप उनकी प्रतिमा पर बलिदान दिवस के रूप में मनाया एवं उनकी प्रतिमा का साफ सफाई कर के पुष्प अर्पित किया गया। कार्यक्रम केंद्रीय अध्यक्ष अभिषेक पांडे जी के नेतृत्व में संपन्न किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे पूर्व विधायक कुणाल सारंगी उपस्थित हुए। उन्होंने अमर शहीद मंगल पांडे जी की जीवनी एवं प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के आंदोलन में निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला और युवाओं से इतिहास में हुई घटनाओं से सबक सिखते हुए आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया।

मौके पर उपस्थित केंद्रीय अध्यक्ष से अभिषेक पांडे जी ने कहा की आज जिस प्रकार से ब्राह्मण समाज के लोगों का राजनीतिक स्तर पर बहिष्कृत किया जा रहा उन्हें हासिए पर रखा जा रहा है,वह दिन दूर नहीं जब हमारे समाज के युवाओं का जीवन अत्यंत कठिन हो जाएगा। इसके लिए समाज के सारे युवाओं को आगे आना होगा और एक सूत्र में बंधना होगा।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभिषेक पांडे संतोष पांडे ,सौरभ पाठक ,सुधीर मिश्रा ,राहुल झा, मुकेश झा ,वेद प्रकाश तिवारी ,गोलू आजाद सुमित तिवारी,नीतीश मिश्रा, ओमकार झा कृष्ण कुमार उपाध्याय संतोष, धीरज आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *