Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां राजमहल परिसर में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव की अध्यक्षता में भाजपा विधानसभा कोर कमेटी की बैठक..

खरसावां राजमहल परिसर में भाजपा जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव की अध्यक्षता में भाजपा विधानसभा कोर कमेटी एक बैठक की गई इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनाव के लिए विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया एवं रणनीति बनाया गया बैठक में मुख्य रूप से भाजपा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह खूंटी लोकसभा प्रभारी डॉ रविंद्र राय ने कहा कि झारखंड के हर वर्ग और हर क्षेत्र की जनता का विश्वास प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ है देश के प्रधानमंत्री अपने प्रिय मंत्री में से एक अर्जुन मुंडा झारखंड का गौरव बनकर देश में स्थापित हुए हैं।

चुनाव का बिगुल बज चुका है इसीलिए सभी कोर कमेटी के सभी सदस्य खरसावां विधानसभा अंतर्गत सात प्रखंड अध्यक्ष के साथ सभी शक्ति केंद्र और सभी बुथ को मजबूत करने के लिए लग जाए। उन्होंने कहा कि देश का सम्मान स्वाभिमान आर्थिक उन्नति और देश की प्रगति के लिए होगा

इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह खूंटी लोकसभा प्रभारी डॉ रविंद्र राय, केंद्र मंत्री अर्जुन मुंडा की पत्नी मीरा मुंडा, भाजपा जिला अध्यक्ष उदय सिंह देव, खरसावां विधानसभा प्रभारी अशोक सारंगी, विजय महतो, प्रदीप सिंह देव, पूर्व जिला अध्यक्ष रामनाथ महतो, शंभू नाथ पति, सभी कोर कमेटी के सदस्य एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित थेकोर कमेटी सदस्य अभिषेक आचार्य, लाल सिंह सीय, मांगता गोप, सुधीर मंडल, सुशील सारंगी, मुरली प्रधान, कीकिल केसरी, श्रीमती मंजू बोदरा, प्रखंड अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, प्रशांत कुमार महतो, नयन नायक, dulalswansi सुदामा हाईबुरु, आदि उपस्थित थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *