FIH Hockey World Cup 2023: भारतीय टीम को लगा करारा झटका, प्रमुख खिलाड़ी हुआ टूर्नामेंट से बाहर
नई दिल्ली, स्पोर्ट्स । भारतीय पुरुष हॉकी टीम (India Men Hockey team) को मौजूदा हॉकी विश्व कप (FIH Hockey World Cup 2023) अभियान के दौरान जोरदार झटका लगा है। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक हार्दिक सिंह (Hardik Singh) हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। हार्दिक वेल्स के खिलाफ पिछले मुकाबले में नहीं खेले थे और इसके बाद से शेष टूर्नामेंट में उनकी उपलब्धता पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
हार्दिक सिंह स्पेन और इंग्लैंड के खिलाफ दो मुकाबलों में भारत के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे। इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबले के चौथे क्वार्टर में उनकी हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आया था। भारत ने स्पेन को 2-0 से मात देने के बाद इंग्लैंड के खिलाफ मुकाबला गोलरहित ड्रॉ खेला था। अगर हार्दिक सिंह टूर्नामेंट से बाहर होते हैं तो राजकुमार पाल उनकी जगह ले सकते हैं।
मिडफील्डर राजकुमार और डिफेंडर जुगराज सिंह को रिजर्व में रखा गया था। एफआईएच टूर्नामेंट के दिशा-निर्देश के मुताबिक अगर चोटिल खिलाड़ी को रिजर्व खिलाड़ी से बदला जाता है तो फिर चोटिल खिलाड़ी अगर ठीक भी हो जाए, वो टूर्नामेंट में वापसी नहीं कर सकता है।
हार्दिक सिंह ने बेहतर डिफेंडर होने के साथ-साथ अच्छे अटैकर की भूमिका भी निभा रहे हैं। स्पेन के खिलाफ हार्दिक सिंह ने गोल दागा था।हार्दिक सिंह का रविवार की रात एमआरआई हुआ। भारतीय टीम को 19 जनवरी को भुवनेश्वर में वेल्स से भिड़ना है। उसी दिन स्पेन और इंग्लैंड को भी आपस में मैच खेलना है। पूल डी के इन दो मुकाबलों से क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली टीम का पता चलेगा। भारत और इंग्लैंड दोनों ने एक मैच जीता और एक ड्रॉ खेला है। मगर गोल अंतर के कारण वो शीर्ष पर है।
New Delhi, Sports. The Indian Men’s Hockey team has suffered a major setback during the ongoing FIH Hockey World Cup (FIH Hockey World Cup 2023) campaign. According to the Times of India report, Hardik Singh has been ruled out of the tournament due to a hamstring injury. Hardik did not play in the last match against Wales and since then there have been serious questions over his availability for the rest of the tournament.
Hardik Singh was declared the best player of India in two matches against Spain and England. He had strained his hamstring in the fourth quarter of the match against England. India played a goalless draw against England after beating Spain 2-0. If Hardik Singh is out of the tournament then Rajkumar Pal can take his place.
Midfielder Rajkumar and defender Jugraj Singh were placed in reserve. According to FIH tournament guidelines, if an injured player is replaced by a reserve player, the injured player cannot return to the tournament even if he recovers.
Along with being a good defender, Hardik Singh is also playing the role of a good attacker. Hardik Singh scored a goal against Spain. Hardik Singh underwent MRI on Sunday night. The Indian team has to face Wales on January 19 in Bhubaneswar. Spain and England also have to play a match on the same day. These two matches of Pool D will determine the team that will reach the quarterfinals. India and England have both won one match and drawn one. But they are on top because of the goal difference.
