मिड डे मील के खाते से 101 करोड़ रुपये के फर्जी हस्तांतरण के आरोपी संजय तिवारी के खिलाफ जालसाजी का मामला दर्ज
रांची: झारखंड सरकार के मिड डे मील के खाते से 101 करोड़ रुपये के फर्जी हस्तांतरण के आरोपी भानु कंस्ट्रक्शन के संचालक संजय तिवारी के खिलाफ मंगलवार को रांची के अरगोड़ा थाने में जालसाजी से संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज हो गई है। यह प्राथमिकी ईडी की अनुशंसा के आधार पर दर्ज की गई है।
मनी लांड्रिंग के तहत ईडी की जांच के दौरान उसके ठिकाने से जब्त पांच एसयूवी गाड़ियों का रजिस्टर्ड नंबर फर्जी पाए जाने के बाद ईडी ने अरगोड़ा थाने में लिखित शिकायत की थी। ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय रांची के सहायक निदेशक विनोद कुमार की शिकायत पर अरगोड़ा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
ईडी की जांच में यह बात सामने आई थी की उसने पांच लग्जरी गाड़ियों में फर्जी रजिस्टर्ड नंबर लगवा रखा था। ईडी ने संजय तिवारी को मनी लांड्रिंग मामले में 23 नवंबर 2011 को गिरफ्तार किया था। उसी दौरान उसके घर से ईडी ने उसकी पांच गाड़ियों को जब्त किया था। ईडी की जांच में यह भी बात सामने आई है कि उसने एनएचएआई का भी फर्जी पहचान पत्र बनवा रखा था, जिसका उसने गलत उपयोग किया।
ईडी की छानबीन में यह खुलासा हो चुका है कि भानु कंस्ट्रक्शन के खाते से संचालक संजय कुमार तिवारी ने 16 अगस्त, 2017 को अपने कर्मी राजू कुमार वर्मा के खाते में आठ करोड़, 27 लाख 28 हजार 309 रुपये हस्तांतरित किया था। इसके बाद राजू कुमार वर्मा ने उक्त राशि को विभिन्न खातों में हस्तांतरित किया। इसका वाहनों की खरीद में इस्तेमाल किया।
Ranchi: An FIR has been lodged against Sanjay Tiwari, director of Bhanu Construction, accused of fraudulent transfer of Rs 101 crore from the Jharkhand government’s mid-day meal account, at the Argora police station in Ranchi on Tuesday under sections related to forgery. This FIR has been registered on the basis of ED’s recommendation.
During the ED’s investigation under money laundering, the ED had made a written complaint at the Argora police station after the registration number of five SUVs seized from his hideout was found to be fake. An FIR has been registered at Argora police station on the complaint of Vinod Kumar, assistant director of ED’s regional office, Ranchi.
In the investigation of ED, it was revealed that he had got fake registered numbers installed in five luxury vehicles. Sanjay Tiwari was arrested by the ED on 23 November 2011 in a money laundering case. At the same time, ED seized five of his vehicles from his house. ED’s investigation has also revealed that he had also got a fake identity card made by NHAI, which he misused.
In the investigation of ED, it has been revealed that on August 16, 2017, Sanjay Kumar Tiwari, director of Bhanu Construction, had transferred Rs. Thereafter, Raju Kumar Verma transferred the said amount to various accounts. It is used for the purchase of vehicles.
