परसुडीह शिव मंदिर से धूमधाम से निकाला गया रामनवमी का झंडा जुलूस, लड़कियों ने भी दिखाए करतब
जुलूस परसुडीह से निकलकर हलुदबानी, परसुडीह चौक, बाजार होते हुए मखदमपुर होते हुए मानगो मे जा कर विसर्जन किया जाता हैं । इस दौरान युवाओं द्वारा लाठी एवं तलवार से करतब दिखाए गए जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।शांतिपूर्वक जुलूस संपन्न कराने में बीडीओ , सीओ , थाना प्रभारी परसुडीह , के आलावा रामनवमी विसर्जन जुलूस के दौरान विधि व्यवस्था संधारण की समीक्षा के मद्देनजर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल एवं वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल द्वारा परसुडीह, क्षेत्रों का भ्रमण कर जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया गया।

मौके पर उप विकास आयुक्त मनीष कुमार, सिटी एसपी मुकेश लुणायत, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर अनन्य कुमार समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। जिले के वरीय पदाधिकारियों ने प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी को सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण तरीके से जुलूस संपन्न कराने, सतर्कता एवं तत्परता से ड्यूटी पर मुस्तैद रहने का निर्देश दिये । निरीक्षण के क्रम में अखाड़ा समितियों से निर्धारित रूट एवं तय समय के बीच जुलूस संपन्न कराने की अपील की गई।

सुरक्षा एवं विधि व्यवस्था संधारण के मद्देनजर रामनवमी विसर्जन जुलूस की वीडियोग्राफी तथा सीसीटीटी से निगरानी के अलावा ड्रोन से भी नजर रखी जा रही ताकि असामाजिक तत्व किसी भी प्रकार से व्यवधान न डाल पायें। जोनल दण्डाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी लगातार भ्रमणशील रहते हुए जुलूस की निगरानी कर रहे ताकि ससमय विसर्जन संपन्न किया जा सके।
