चाईबासा : डीएवी में महात्मा हंसराज जयंती संपन्न
चाईबासा:-स्थानीय सूरजमल जैन डीएवी पब्लिक स्कूल में महात्मा हंसराज की जयंती के अवसर पर विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन व पुष्पांजलि के साथ की गई। प्राचार्या रेखा कुमारी ने अपनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि महात्मा हंसराज के त्याग एवं बलिदान के कारण ही आज डीएवी शिक्षा के प्रचार- प्रसार में सक्षम है।

कक्षा तीसरी से पांचवी के छात्र-छात्राओं द्वारा महात्मा जी के प्रेरक विचार प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर हिंदी व अंग्रेजी में महात्मा जी के जीवन पर आधारित भाषण प्रतियोगिता व कला शिक्षक शुभाशीष सामन्ता के मार्गदर्शन में चित्रांकन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया ,जिसमें आयुष साव ने प्रथम, ईशानी कुंडू ने द्वितीय व अंकिता नायक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंग्रेजी में भाषण प्रतियोगिता में दिव्यलक्ष्मी दास ने प्रथम व ऋषिका शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। हिंदी में वेदांश सतपती ने प्रथम व सुमेधा साहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

शिक्षिका सुमित्रा कुमारी ने प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें ग्रुप बी से ओम गुप्ता और आर्नवी प्रधान व श्रेयसी कुमारी ने प्रथम स्थान ग्रुप डी से जासरा शहीद व प्रतीक चाकी ने द्वितीय स्थान , ग्रुप सी से नवनीत चांडक व दृष्टि अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। संगीत शिक्षक के मार्गदर्शन में समूह गान प्रस्तुत किया गया शिक्षक जे के पण्डा ने भी अपने विचार व्यक्त किए व हवन यज्ञ संपन्न कराया। मंच संचालन शिक्षिका सुधा कुमारी ने किया।
