Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

चाईबासा : शादी में शरीक होने जा रहे दंपत्ति सड़क दुर्घटना में घायल

कल देर शाम को चाईबासा पुलहातु के शादी में शरीक होने के लिए चक्रधरपुर पम्पूरोड के जगतु कुजूर एवं उनकी धर्मपत्नी शोभा कुजूर अपने स्कूटी मे आने के क्रम में (चाईबासा चक्रधरपुर रोड में) सदर प्रखण्ड के बाईहातु पर स्कूटी का टायर स्किड कर दोनों रोड पर गिर गए।

जिसकी सूचना मिलते ही आदिवासी उरांव समाज रक्तदान समूह के मुख्य संचालक बिष्णु मिंज आदिवासी उरांव समाज संघ, चाईबासा के एम्बुलेंस लेकर घटना स्थल पहुंचकर दोनों घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज के दौरान पता चला कि जगतु कुजूर के बायीं कंधे के हड्डी टूट गई है, और शोभा कुजूर की माथे मे गंभीर चोट लगी है, स्तिथि को देखते हुए दोनों पति-पत्नी को बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *