Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां राजबाड़ी में आयोजित युवा सम्मेलन में केंद्रीय मंत्री के समक्ष सनातन दल के संस्थापक देवाशीष नायक एवं सहयोगियों ने थामा भाजपा युवा मोर्चा का दामन

खूंटी लोकसभा के खरसावां राजबाड़ी में युवा सम्मेलन आयोजित किया गया था जिसमें केंद्रीय मंत्री एवं खूंटी लोकसभा के सांसद आदरणीय श्री अर्जुन मुंडा जी के हाथों सनातन दल के संस्थापक देवाशीष नायक एवं उनके सैकड़ो सहयोगी ने भाजपा युवा मोर्चा का दामन थामा।

देवाशीष नायक ने कहा कि नरेंद्र भाई मोदी जी का 10 सालों का जो कार्यकाल रहा और विश्वसनीय कार्यकाल रहा और हमारा देश विकसित देशों में जाना जाने लगा है मोदी जी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में हमारा देश आगे बढ़ रहा है। 70 साल तक कांग्रेस की सरकार ने सिर्फ और सिर्फ इस देश को लूटने का कार्य किया है। 500 वर्षों से श्री राम जी का मंदिर नहीं बना था वह टेंट में थे लेकिन भाजपा सरकार आने से ही यह संभव हो पाया कि हमारे मर्यादा पुरुषोत्तम का आज भव्य मंदिर बन पाया।

सभी युवा नरेंद्र मोदी जी के कार्यों से प्रभावित होकर भाजपा युवा मोर्चा की सदस्यता ग्रहण किए। इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी ने सभी को माला एवं भगवा वस्त्र पहनकर भाजपा का सदस्य ग्रहण करवाया। जिसमें युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अभिषेक आचार्य, शत्रुघन नायक, कार्तिक राउत भी मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *