गांव गरीब किसान युवा के लिए समर्पित है मोदी सरकार : संजय सेठ
रांची लोकसभा के सांसद सह भाजपा प्रत्यासी सेठ संजय सेठ ने ईचागढ के चांडिल कपाली क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया, इस अवसर पर सांसद संजय सेठ ने पर्व निर्धारित जगहों पर बैठक कर क्षेत्र के मतदाताओं से रूबरू हुए और विकास के लिए मोदी जी को फिर से देश का प्रधानमंत्री बनाए रखने के लिए भाजपा के पक्ष में वोट करने की अपील की। जनसम्पर्क अभियान के दौरान ग्रामीण महिलाओ ने भी नाराजगी जताते हुए बताई की सभी कपाली बस्ती में लगातार पानी की समस्या है जो आज तक किसी ने भी इसका सुद्द नहीं लिया है। महिलाओ ने पूरी समस्या भाजपा प्रत्याशी को सुनाई।इस दौरान श्री सेठ ने थोपते हुए कहा की झारखंड में सत्ताधारी सरकार को निशाने पर लेकर खूब बरसे।

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा महागठबंधन की सरकार सुरू से ही अखंड भ्रष्टाचार में लिप्त है। उन्होंने कहा आज जिस प्रकार इंडी गठबंधन के सरकार के एक मंत्री के आप्त सचिव के घर से करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं, इस कृत्य ने झारखण्ड को फिर से एकबार शर्मसार किया है। झारखण्ड के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्य की बात है कि झारखंड के मुख्यमंत्री जमीन घोटाले में जेल में है। उनके अधिकारी मनी लॉन्ड्रिंग के केस में जेल में है। आज सरकार में मंत्री आलमगीर आलम के आप्त सचिव के वहां 35 करोड़ से अधिक नगदी बरामद हुई है।

उन्होंने कहा नरेंद्र मोदी ने गांव की महिलाओं के लिए शौचालय की व्यवस्था की प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर दिया ,महिला पहले लकड़ी पर खाना बनाती थी धुएं से मां बहन बीमार पड़ जाती थी मोदी जी ने गैस चूल्हा और सिलेंडर देकर उनके तकलीफ को दूर किया, देश में रोजगार के अवसर प्रदान किया, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ को सशक्त किया। झारखंड में लोकतंत्र के नाम पर लूट तंत्र चल रहा है इंडिया गठबंधन ने राज्य की ऐसी हालत कर दी है कि विकास, रोजगार ,और भ्रष्टाचार ,मिटाने की कल्पना भी नहीं कर सकते। वही जनसंपर्क अभियान पर मुख्य रूप से आजसू के केंद्रीय महासचिव हरे लाल महतो,उपस्थित थे।
