Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

ईचागढ़ में गरजे सुदेश महतो, झारखण्ड का विकास देखना हो तो देखें सोरेन परिवारों को, साफ दिखेगा झारखण्ड का विकास

सरायकेला खरसावां जिला के प्रखंड अंतर्गत भादुडीह गांव में आजसू पार्टी का ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय ग्राम प्रभारी सम्मेलन का आयोजन किया गया.सम्मेलन में उपस्थित ग्राम प्रभारियों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह सिल्ली के विधायक सुदेश महतो ने कहा कि 40 सालों से शिबू सोरेन के परिवार अपने विकास में व्यस्त है। यदि सही मायने में आपको झारखण्ड का विकास देखना है तो सोरेन परिवार को देखें आपको ज्ञात हो जायेगा की यहां विकास कहां छुपी हुई है. झारखंडी जनता की विकास लिए झामुमो के पास कोई नीति नहीं है।

उन्होंने कहा कि राज्य में भाजपा आजसू सरकार ने विकास का नए मिसाल प्रस्तुत कर रही थी। लेकिन झामुमो गठबंधन सरकार ने प्रदेश में भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का विकास किया है. झामुमो पार्टी अपने आपको आदिवासी के हितेषी बताते हैं लेकिन अनलोगों ने हमेसा आदिवासियों को छला है, यदि आदिवासी दलित पिछड़ा के हित में कोई संवेदनशील है तो वह देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी है जिन्होंने 15 नवम्बर को भगवान बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर पूरे भारतवर्ष में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने को लेकर अधिसूचना जारी की है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री है जो भगवान बिरसा मुंडा के जन्मस्थली खूंटी के उलिहातु पहुंचकर स्वयं नतमस्तक हुए. श्री महतो ने ईचागढ़ के लोगों से आवाह्न किया की 25 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव में आजसू समर्थित भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ को वोट देकर प्रचण्ड मतों से जिताने के काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *