Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

और बढ़ सकती हैं पूजा सिंघल की मुश्किलें:राज्य सरकार ने विधि विभाग से मांगी राय, ईडी की रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की तैयारी

निलंबित आईएस अधिकारी पूजा सिंघल की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। राज्य सरकार ने प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा साझा की गयी सूचना के आधार पर विधि विभाग से राय मांगी है। राज्य सरकार ने विधि विभाग से प्राथमिक दर्ज करने के संबंध में सुझाव मांगा है

 

नवंबर 2022 में भेजी गयी थी रिपोर्ट
प्रवर्तन निदेशालय ने मनरेगा घोटाले की जांच के बाद इससे संबंधित पहली रिपोर्ट नवंबर 2022 में राज्य सरकार को भेजी थी। ईडी की इसी रिपोर्ट के आधार पर पूजा सिंघल, सीए सुमन कुमार और छह जिला खनन पदाधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था और इस मामले की जांच अबतक चल रही है। ईडी ने इस मामले में कई अहम सबूत कोर्ट में सौंपे हैं।

कई नाम हैं शामिल
प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले की जांच करने के बाद प्रथम चरण में आरोप पत्र दायर किया है।इस मामले में जांच से मिले फैक्ट्स और आरोप पत्र की कॉपी राज्य सरकार को भेज दी थी। सीए सुमन कुमार, पाकुड़ के जिला खनन पदाधिकारी प्रदीप कुमार, दुमका के जिला खनन पदाधिकारी कृष्ण कुमार किस्कू, साहिबगंज के जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, रामगढ़ जिला खनन पदाधिकारी नितेश कुमार गुप्ता, पश्चिम सिंहभूम के जिला खनन पदाधिकारी निशांत अभिषेक और खूंटी के जिला खनन पदाधिकारी नदीम शाफी से संबंधित ब्योरा भी राज्य सरकार को भेजा गया था। इन अहम जानकारियों के आधार पर इस मामले में आरोपियों के खिलाफ खिलाफ सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर प्राथमिकी दर्ज की जानी है।

जमानत पर रिहा हैं पूजा सिंघल
ध्यान रहे कि इस वक्त पूजा सिंघल जमानत पर बाहर हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पूजा सिंघल को एक माह की अंतरिम जमानत दी है। उन्हें अपनी बेटी के साथ नोएडा में रहने की इजाजत दी गयी है। उन्हें रांची नहीं आने का आदेश दिया गया है। वह तबतक रांची से दूर रहेगी जबतक इस मामले की जांच चल रही है। निलंबित आईएएस पूजा सिंघल को करीब आठ माह बाद बिरसा मुंडा केंद्रीय कारावास से रिहा हुई थी। इस दौरान वह कई बार रिम्स में भर्ती रहीं।

The report was sent in November 2022
The Enforcement Directorate sent the first report related to the MNREGA scam to the state government in November 2022 after investigating it. On the basis of this ED report, a case was registered against Pooja Singhal, CA Suman Kumar and six District Mining Officers and the investigation is still going on. ED has submitted many important evidences in this case to the court.

many names are included
The Enforcement Directorate has filed the charge sheet in the first phase after investigating the matter. In this case, the copy of the facts and charge sheet received from the investigation was sent to the state government. CA Suman Kumar, District Mining Officer of Pakur Pradeep Kumar, District Mining Officer of Dumka Krishna Kumar Kisku, District Mining Officer of Sahibganj Vibhuti Kumar, District Mining Officer of Ramgarh Nitesh Kumar Gupta, District Mining Officer of West Singhbhum Nishant Abhishek and District Mining Officer of Khunti The details related to office bearer Nadeem Shafi were also sent to the state government. On the basis of these important information, an FIR has to be registered against the accused in this case on the orders of the Supreme Court.

Pooja Singhal is released on bail
Keep in mind that Pooja Singhal is currently out on bail. The Supreme Court has granted interim bail to Pooja Singhal for one month. He has been allowed to live in Noida with his daughter. He has been ordered not to come to Ranchi. She will stay away from Ranchi till the investigation of this matter is going on. Suspended IAS Pooja Singhal was released from Birsa Munda Central Jail after about eight months. During this, she was admitted to RIMS several times.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *