Categories

September 15, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

खरसावां क्रिकेट संघ द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन, महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

खरसावां क्रिकेट संघ के और से खरसावां शहरी क्षेत्र के काली मंदिर सामुदायिक भवन सभागार में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्घाटन खरसावां थाना प्रभारी गौरव कुमार ने किया। इस अवसर पर क्रिकेट संघ के अध्यक्ष आलोक दास ने कहा कि सरायकेला खरसावां जिले में रक्त की भारी कमी है समय पर मरीज को रक्त नहीं मिल पा रहा है इसे देखते हुए रक्तदान शिविर आज लगाया गया है।

उन्होंने कहा कि रक्तदान से किसी की जिंदगी बचायी जा सकती है, रक्तदान जरूर करना चाहिए। शिविर में रक्तदान करने सुबह से ज्यादातर युवक युवतियों बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। खरसावां क्रिकेट संघ के सदस्यों ने रक्तदान शिविर में सहयोग किया। इस अवसर पर आलोक दास, सुमंत मोहंती, अमित पात्र, महेश महतो, प्रताप स्वासी, अनिल दे, शुभम पात्र, धनंजय चौधरी, राजा स्वाई, वकील बारीक, अजय नायक, मिथिलेश महतो, मुकेश पडा, आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *