Categories

October 6, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

नोवामुंडी में मजदुर से दुर्व्यवहार और मारपीट से नाराज मजदूर तीन दिन से हड़ताल पर, निकाला जुलूस, जीएम कार्यालय का किया घेराव

चाईबासा:- पश्चिम सिंहभूम के नोवामुंडी के टाटा टिस्को कॉलोनी में मजदूरों ने चेबरोक्स नामक एक ठेका कंपनी के खिलाफ आन्दोलन छेड़ दिया है और जमकर बवाल काटा है. मजदूरों ने ठेका कंपनी के कुछ कर्मचारियों पर मजदूरों से दुर्व्यवहार करने और मजदूरों को काम से निकाले जाने की धमकी देते हुए मारपीट करने का आरोप लगाया है. यही नहीं एक महिला भेंडर पुतुल पुरती से कंपनी कर्मी के द्वारा की गयी बदतमीजी और धक्का मुक्की से भी मजदूर नजर हैं।

इसको लेकर नाराज मजदूरों ने दुर्व्यवहार, धक्का मुक्की, मारपीट और नौकरी से निकालने की धमकी देने वाले कंपनी के कर्मियों को हटाने की मांग कर दी है. वहीं मजदूरों ने दुर्व्यवहार और मारपीट किये जाने के बाद रविवार से ही काम बंद कर हड़ताल पर चले गए हैं. चेबरोक्स कंपनी के प्रबंधन के पीएम किशोर जेठवानी, एसपी सिंह, साइट इंजीनियर इंद्र कुमार मौर्य और एक कर्मी सुधाकर मिश्रा पर मजदूरों से दुर्व्यवहार और मारपीट करने का आरोप है।

ठेका कंपनी के खिलाफ चल रहे श्रमिकों का हड़ताल तीसरे दिन मंगलवार को और उग्र हो गया श्रमिकों ने संग्रामसाई कार्यस्थल से जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए निकले और जीएम कार्यालय में धरना पर बैठकर जमकर नारेबाजी की है. दुर्व्यवहार और मजदूरों से की गयी मारपीट की घटना को लेकर मजदूरों ने ठेका कंपनी चेबरोक्स के कुछ कर्मियों पर दुर्व्यवहार समेत एससीएसटी एक्ट का मामला भी दर्ज कर दिया है. दरअसल ठेका कम्पनी चेबरोक्स के द्वारा नोवामुंडी के टिस्को कॉलोनी में क्वार्टरों का निर्माण कर रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *