व्यवहार न्यायालय सरायकेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण
व्यवहार न्यायालय सरायकेला में जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पौधे लगाए गए। इस मौके पर प्रधान जिला में सत्र न्यायाधीश रामाशंकर सिंह ,जिला एवं अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रथम चौधरी ,मुख्य न्यायिक
दंडाधिकारी कवितांजलि टोप्पो, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज उपस्थित रहे। उपस्थित सभी अतिथियों द्वारा वृक्षारोपण कर पर्यावरण को हरा भरा रखने के लिए संदेश दिया गया।

इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव तौसीफ मेराज ने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के दोहन और मानव जीवन शैली के गलत उपयोग से पर्यावरण प्रदूषण हो रहा है । ऐसे में पर्यावरण के प्रति लोगों को जागरूक करने,प्रकृति और पर्यावरण का महत्व समझाने के लिए हर साल 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

साथ ही कहा कि पूरे जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा 2000 पेड़ लगाने का संकल्प लिया गया है। मौके पर डीएफओ आदित्य नारायण मौजूद थे। उन्होंने पौधा लगाने के साथ ही ये आश्वासन दिया कि उनके विभाग का इस कार्य में पूरा सहयोग रहेगा।
