जितेन्द्र सिंह ने जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के निराकरण के लिए शुरू की “जन संघर्ष यात्रा”

जमशेदपुर : जितेन्द्र सिंह ने दिन शुक्रवार 7.06.24 से जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र में व्याप्त जन समस्याओं के लिए जनता की आवाज पर “जन संघर्ष यात्रा” की शुरूआत साकची गोलचक्कर स्थित बिरसा मुण्डा जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर शुभारंभ प्रातः 11.00 बजे कर दिया गया है ।

जन संघर्ष यात्रा क्रमवार एवं क्रमानुसारसभी प्रखण्डों एवं पंचायतों तक जाकर जन समस्याओं के निराकरण के लिए प्रयास करेगा। इस अवसर पर सुमित तिवारी, मुकेश झा, विक्रम झा, चन्दन कुमार, शशि कुमार, मिथिलेश सिंह, विनोद शर्मा, चन्दन चौधरी, मृत्यंजय कुमार, मो० आसिफ खान, शाहरूख, इम्तियाज, इमरान, सहजान एवं बाबू खान मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
