जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में सातदिवसीय समर कैम्प के तीसरे दिन रविवार को भी विद्यार्थियों ने जमकर मस्ती

जमशेदपुर : योग के वर्कशॉप के अन्तर्गत सूर्यनमस्कार और अन्य कई योग के आसन कराए। योग , म्यूजिक के साथ जुम्बा किया, गाने गाए, डांस किया। आज प्रो. शोभा मुवाल ने वहीं पायल ने सभी विद्यार्थियों को जुम्बा कराया। प्रो. हरेंद्र पंडित ने प्रतिभगियों को गाने गवाए।

अंत मे प्रतिभागियों ने अल्पाहार किया और अपने घर गए। कल समर कैम्प के अंतर्गत योग, खेल , स्पोकन इंग्लिश तथा साइंस मिरेकल का वर्कशॉप आयोजित किया जाएगा। साइंस मिरेकल के अंतर्गत कल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सत्यप्रिय महालिक प्रतिभागियों को विज्ञान से जुड़े चमत्कार दिखाएंगे तथा उसके पीछे का विज्ञान बताएंगे। यह समर कैम्प 13 जून तक प्रतिदिन प्रातः साढ़े आठ बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक चलेगा।
