Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार के युवा प्रकोष्ठ के आवाहन पर युवा मंडल कार्यकर्ता गोष्ठी सम्पन्न

जमशेदपुर । *गायत्री तीर्थ शान्तिकुंज हरिद्वार के युवा प्रकोष्ठ* के आवाहन पर आज झारखण्ड़ प्रान्त के लग भाग सभी जिलों के युवा मंडलों के कार्यकर्ताओं के संगोष्ठी सम्पन्न हुआ । इसके अंतर्गत *पुर्वी सिंहभूम जिले के टाटानगर* के युवा मंडलों के युवाओं का गोष्ठी *गायत्री ज्ञान मंदिर,भालूबासा* में आयोजित हुआ । कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन और गुरु आवाहन के साथ हुआ ।

अगले 3 माह तक होने वाले कार्यक्रमों पर बिचार विमर्श हुआ । साथ ही *युवाओं का सुपर -50 समूह* का गठन पर सहमति बना । कार्यक्रम का संचालन *जिला युवा प्रतिनिधि श्री प्रशान्त कालिंदी* ने किया । सारे विषयों पर सभी युवाओं ने अपने अपने स्तर से सुझाव रखा । ईश अवसर पर *प्रान्तीय युवा प्रकोष्ठ के सदश्य श्री जितेन्द्र कुमार सचान जी* उपस्थित रहे । धन्यबाद ज्ञापन *नवयुगदल के संयोजक श्री पुष्पेंद्र कुमार* ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *