साकची पुलिस ने 12 मोटरसाइकिल सहित दो चोरों को किया गिरफ्तार

जमशेदपुर के साकची थाना पुलिस ने 12 मोटरसाइकिल सहित दो चोर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार चोर आदित्यपुर और चक्रधरपुर का रहने वाला है। गिरफ्तार अभियुक्त दुर्गा महतो आदित्यपुर का रहने वाला है और दूसरा प्रदीप महतो चक्रधरपुर का रहने वाला है ।वैसे गिरफ्तार अपराधी यह मोटरसाइकिल निमड़ीह थाना क्षेत्र का रहने वाला भुइया हरि महतो के यहां मोटरसाइकिल बेचा करता था । हालांकि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर इन दोनों को एमजीएम अस्पताल के समीप से गिरफ्तार किया है ।और उसके निशान देही पर सभी मोटरसाइकिल बरामद की गई है। फिलहाल गिरफ्तार मोटरसाइकिल चोर से पूछताछ के बाद अंतर राज्य वाहन चोर गिरोह के साथ-साथ गांठ होने का आशंका जताई जा रही है।

