Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

सुंदरनगर के केड़ो गांव में दर्दनाक हादसा,13 वर्षीय बालक पेड़ से बांस पर गिरा, बांस कंधे को चीरते हुए हो गया आर पार, टीएमएच में चल रहा इलाज

जमशेदपुर के सुंदर नगर थाना अंतर्गत केड़ो गांव में उस समय एक दर्दनाक घटना घटी जब 13 वर्षीय विक्रम हेंब्रम पेड़ से नीचे गिर गया और एक बड़ा बांस उसके कंधे को चीरते हुए आर पार हो गया।

मिली जानकारी के अनुसार विक्रम हेंब्रम अपने अन्य दोस्तों के साथ अपने घर के निकट आम के पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ने का प्रयास कर रहा था तभी अचानक विक्रम और नियंत्रित होकर आम के पेड़ से नीचे गिर गया जहां पेड़ के नीचे बांस का एक बड़ा टुकड़ा उसके कंधे को चीरते हुए आर पार हो गया, घटना की जानकारी मिलते ही गंभीर रूप से घायल विक्रम को उनके परिजन आनंद-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाएं जहां चिकित्सकों ने बच्चों को रांची रिम्स रेफर कर दिया हालांकि परिजनों ने सदर अस्पताल से 13 वर्षीय विक्रम को टाटा मेन अस्पताल में भर्ती करवाया जहां विक्रम का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *