Categories

September 16, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

झारखंड में विधायक से सांसद बने चार में से दो ने दिया विधायकी से इस्तीफा,जानिए और कौन देंगे

धनबाद और हजारीबाग से सांसद चुने गए ढुल्लू महतो और मनीष जायसवाल ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. दोनों ने स्पीकर रविंद्र नाथ महतो को अपना इस्तीफा सौंपा है
झारखंड में विधायक से सांसद बने चार में से दो ने दिया विधायकी से इस्तीफा,जानिए और कौन देंगे

धनबाद : धनबाद और हजारीबाग से सांसद चुने गए ढुल्लू महतो और मनीष जायसवाल ने अपने विधायक पद से इस्तीफा दे दिया है. दोनों ने स्पीकर रविंद्र नाथ महतो को अपना इस्तीफा सौंपा है. लोकसभा चुनाव में झारखंड से चार विधायक सांसद बनकर दिल्ली पहुंचे हैं. इनमें भाजपा से ढुल्लू महतो और मनीष जायसवाल शामिल हैं. वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा से विधायक जोबा मांझी और नलिन सोरेन भी सांसद बने हैं, लेकिन उन लोगों ने अभी तक अपने विधायक पद से इस्तीफा नहीं दिया है.

इधर, झारखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू हो गई है. सभी तैयारी में जुट गए हैं. कांग्रेस का दावा है कि वह झारखंड विधानसभा की 33 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है. 2019 में 31 सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव लड़ा था. विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को मांडर से जीत मिली और पड़ैयाहाट से झारखंड विकास मोर्चा के विधायक प्रदीप यादव कांग्रेस में शामिल हो गए. ऐसे में कांग्रेस पार्टी इन सभी 33 सीटों पर चुनाव की तैयारी शुरू करने का निर्देश प्रदेश समिति को दिया है .बुधवार को झारखंड प्रदेश कार्य समिति की बैठक में प्रदेश प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने पार्टी के पदाधिकारियों को इसके निर्देश दिए हैं.

2019 के विधानसभा चुनाव में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 43 और राजद ने 7 सीटों पर चुनाव लड़ा था. कांग्रेस के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा है कि लोकसभा चुनाव की समीक्षा के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की जा रही है. यह कमेटी प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ एजेंट के काम की समीक्षा करेगी. कमेटी को 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट देनी है. इसके बाद स्पष्ट हो जाएगा कि पार्टी किन कारणों से पांच सीटों पर जीत हासिल नहीं कर सकी. प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कांग्रेस की इस बैठक में लोकसभा चुनाव के हर सीट की समीक्षा की जानी है. मीर ने कहा कि जनता ने हमें इतना मजबूत कर दिया है कि केंद्र में अब तानाशाही सरकार नहीं कर सकती. जब तक हम पूरी समीक्षा नहीं कर लेते, अगला कदम मजबूती से नहीं उठा सकते हैं .हम जीती और हारी दोनों सीटों की हर स्तर पर समीक्षा करेंगे. कमजोर कड़ी को ढूंढना है और उसे मजबूत करना है.

कांग्रेस 2024 के लोकसभा चुनाव में कल 7 सीटों पर चुनाव लड़ी थी, जिनमें दो पर विजय रही. इधर, झारखंड विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के नेता के चयन के लिए पार्टी आलाकमान को अधिकृत कर दिया गया है. कांग्रेस विधायक दल की बैठक में बुधवार की देर शाम यह निर्णय लिया गया. आलमगीर आलम के मंत्री पद से इस्तीफा दिए जाने के बाद और विधायक दल के नेता से त्यागपत्र दिए जाने के बाद दोनों पद खाली हुए हैं .

इधर, झारखंड मुक्ति मोर्चा का कहना है कि हम तो कुल81 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं.झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने कहा कि पार्टी बहुत मजबूती से हर सीट पर लड़ने के लिए तैयार है. उन्होंने कहा कि हर सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन की मजबूती का ही परिणाम है कि इस लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को 5 सीटों पर जीत हासिल हुई है. विधानसभा चुनाव को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा संगठन को बूथ स्तर से लेकर केंद्रीय स्तर तक और मजबूत करने का काम कर रहा है. झारखंड में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने हैं. पिछली बार 2019 में झारखंड मुक्ति मोर्चा 43 सीटों पर चुनाव लड़ा था और 30 पर जीत मिली थी.

Dhullu Mahato and Manish Jaiswal, elected MPs from Dhanbad and Hazaribagh, have resigned from their MLA posts. Both have submitted their resignations to Speaker Ravindra Nath Mahato.
In Jharkhand, two out of four MLAs turned MPs have resigned from the legislature, know who else will resign.

Dhanbad: Dhullu Mahato and Manish Jaiswal, elected MPs from Dhanbad and Hazaribagh, have resigned from their MLA posts. Both have submitted their resignations to Speaker Ravindra Nath Mahato. Four MLAs from Jharkhand have reached Delhi after becoming MPs in the Lok Sabha elections. These include Dhullu Mahato and Manish Jaiswal from BJP. Jharkhand Mukti Morcha MLA Joba Manjhi and Nalin Soren have also become MPs, but they have not yet resigned from their MLA posts.

Here, preparations for the assembly elections have started in Jharkhand. Everyone is busy preparing. Congress claims that it is preparing to contest elections on 33 seats of Jharkhand Assembly. In 2019, Congress had contested elections on 31 seats. In the assembly by-election, Congress won from Mandar and Jharkhand Vikas Morcha MLA from Padayahat, Pradeep Yadav joined Congress. In such a situation, the Congress Party has instructed the state committee to start preparations for the elections on all these 33 seats. In the Jharkhand State Working Committee meeting on Wednesday, state in-charge Ghulam Ahmed Mir has given instructions to the party officials.

In the 2019 assembly elections, Jharkhand Mukti Morcha contested 43 seats and RJD contested 7 seats. Congress’ Jharkhand in-charge Ghulam Ahmed Mir has said that a high-level committee is being formed to review the Lok Sabha elections. This committee will review the work of the state president and booth agents. The committee has to submit its report in 15 days. After this it will become clear why the party could not win five seats. In this meeting of Congress organized under the chairmanship of State President Rajesh Thakur, every seat of the Lok Sabha elections is to be reviewed. Mir said that the people have made us so strong that now a dictatorial government cannot run at the Centre. Unless we do a complete review, we cannot take the next step firmly. We will review both the won and lost seats at every level. The weak link has to be found and strengthened.

Congress contested 7 seats yesterday in the 2024 Lok Sabha elections, out of which it won two. Here, the party high command has been authorized to select the leader of the Congress Legislative Party in the Jharkhand Assembly. This decision was taken in the Congress Legislature Party meeting late on Wednesday evening. Both the posts have become vacant after the resignation of Alamgir Alam from the post of minister and the resignation of the leader of the legislature party.

Here, Jharkhand Mukti Morcha says that we are ready to contest elections on a total of 81 seats. Jharkhand Mukti Morcha’s Central General Secretary Vinod Pandey said that the party is ready to contest on every seat very strongly. He said that it is the result of the strength of Jharkhand Mukti Morcha organization on every seat that India Alliance has won 5 seats in this Lok Sabha elections. In view of the assembly elections, Jharkhand Mukti Morcha is working to strengthen the organization from booth level to central level. Assembly elections are to be held in Jharkhand at the end of this year. Last time in 2019, Jharkhand Mukti Morcha had contested elections on 43 seats and won on 30.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *