राजनगर प्रखंड के गांव मुड़ियापाडा में रोजो पर्व के अवसर पर धूमधाम से सरायकेला शैली छःऊ नृत्य का आयोजन

राजनगर प्रखंड के गांव मुड़ियापाडा में हर साल की भांति इस साल भी शिव शक्ति क्लाब के द्वारा रोजो संक्रांति के शुभ अवसर पर धूमधाम से सरायकेला शैली के छःऊ नृत्य का हुआ आयोजन। 200 वर्षो से रोजो पर्व के उपलक्ष्य पर छःऊ नृत्य का आयोजन होते आ रहा है । छःऊ नृत्य शैववाद , वैष्णव वाद में पाए गए धार्मिक विषयों पर आधारित लोक नृत्य के साथ किया गया।

कलाकारों ने गणेश वंदना, महिषासुर वध, हर पार्वती , कृष्ण लीला, जरा सिंधु , सिधो कन्हू , अभिमन्यु वध आदि छःऊ नृत्य प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। प्रसिद्ध दलों के उस्ताद मनो कुंभकार डाडीमां जांघिया उड़िसा एवं उस्ताद गारास टुडू वाडेडीह गामदेसाई राजनगर के कलाकारों ने एक से एक बढ़कर छःऊ का प्रदर्शन किया। छःऊ नृत्य का आनंद उठाने दूरदराज गांव से पहुंचे हजारों लोगों की भीड़ सुबह तक रही।

मेला को सफल आयोजन के लिए कमेटी के अध्यक्ष – संतोष कुमार , सचिव – राजु कुम्भकार , सदस्य – बनमाली कुंभकार , सुरेंद्र सरदार , गौरी सरदार , साधु चरण तांती, गोविंद तांती , मिथुन कुंभकार , वासुदेव लोहार , मंगल सरदार , कृष्णा महतो , गणेश तांती , राज किशोर कुम्भकार एवं ग्रामीणों का सहरनीय योगदान रहा।
