Categories

September 17, 2026

INDIA FIRST NEWS

Satya ke saath !! sadev !!

पश्चिम सिंहभूम में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, चार नक्सलियों को मार गिराया, हथियार बरामद, सर्च ऑपरेशन जारी

चाइबासा जिले के गुवा थाना क्षेत्र स्थित जंगल मे सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच सोमवार सुबह से शुरू हुई मुठभेड़ में नक्सलियों को भारी नुकसान हुआ है. इस मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने 4 नक्सलियों को मार गिराया. मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के शवों के साथ हथियार और अन्य नक्सली सामग्री बरामद की गई है.

जानकारी के मुताबिक इलाके में सुरक्षा बल सर्चिंग पर निकले थे इसी दौरान घात लगाए बैठे नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी जिसमें जवाबी फायरिंग करते हुए जवानों ने चार नक्सली को मार गिराया. फिलहाल इलाके में सर्चिंग जारी है कुछ नक्सलियों के गोली लगने की भी सूचना है। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने की घटना की पुष्टि।चारों नक्सलियों में से एक जोनल कमांडर , एक सब जनरल कमांडर , एक एरिया कमांडर , और एक महिला नक्सली शामिल।मुठभेड़ के बाद सुरक्षा बलों ने दो नक्सलियों को पकड़ा है एक एरिया कमांडर है एक हार्डकोर महिला नक्सली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *