खरसावां-राजखरासवां मार्ग पर बोड्डा के समीप बाइक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिरा, दो युवक गंभीर रूप से घायल

सरायकेला:खरसावां से राजखरासवां जाने वाले मार्ग पर बोड्डा के समीप एक बाइक के अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर जाने से उसपर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों की पहचान मानगो जमशेदपुर निवासी शेख खालिद (22) और शेख तौहीद (20) के रूप में हुई है.घटना के बाद स्थानीय लोगों द्वारा इसकी सूचना आमदा ओपी को दी गई जिसके बाद ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने अपने दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंच कर दोनो घायलों को सरायकेला सदर अस्पताल भिजवाया जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनो को एमजीएम रेफर कर दिया.घटना सोमवार की दोपहर करीब 2 बजे की है.

घटना के बारे में मिली जानकारी के अनुसार उक्त दोनों युवक किसी काम से चक्रधरपुर की ओर जा रहे थे. बोड्डा के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर रोड किनारे गड्ढे में जा गिरी.घटना में दोनो युवकों के हाथ और पैर में गंभीर चोट आई है.
